प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi

Image Source : AP
प्रतीकात्मक फोटो

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा की स्वात घाटी में पुलिस के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट स्टेशन पर सोमवार को हुए एक संदिग्ध आत्मघाती हमला हुआ है। अब तक आ रही सूचना के अनुसार इस हमले में 8 से अधिक पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। हमले के बाद से इलाके में अफरातफरी मच गई है। मौके पर पुलिस और पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां जांच के लिए पहुंची हैं।

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस प्रमुख अख्तर हयात खान ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी पूरे प्रांत में ‘हाई अलर्ट’ पर हैं। जिला पुलिस अधिकारी शफी उल्लाह गंडापुर के अनुसार, “स्टेशन के अंदर दो विस्फोट हुए, जिससे इमारत नष्ट हो गई। इसमें 8 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। उनमें भी कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version