Shikhar Dhawan- India TV Hindi

Image Source : PTI
शिखर धवन

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने आईपीएल 2023 में अपना तीसरा अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने केकेआर के खिलाफ ईडेन गार्डेन्स की मुश्किल पिच पर 47 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 9 चौके और एक छक्का शामिल था। धवन ने इस फिफ्टी के साथ आईपीएल में अपने 50 अर्धशतक पूरे किए। शिखर धवन इस लीग में दो शतक भी लगा चुके हैं। यानी यह उनका 52वां फिफ्टी प्लस का स्कोर रहा। 

धवन आईपीएल में ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले डेविड वॉर्नर और विराट कोहली ने ऐसा किया था। वॉर्नर के नाम सबसे ज्यादा 59 और विराट के नाम 50 आईपीएल अर्धशतक दर्ज हैं। शिखर धवन ने अपने 214वें मैच की 213वीं पारी में यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह इस लीग के इतिहास में विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उनके नाम 6593 रन दर्ज हैं। वहीं विराट ने 7043 रन बनाए हैं।

IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

  1. डेविड वॉर्नर- 59
  2. विराट कोहली- 50
  3. शिखर धवन- 50
  4. रोहित शर्मा- 41
  5. एबी डिविलियर्स- 40

शिखर धवन की मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन की बात करें तो वह अभी तक 8 मैच खेले हैं। उन्हें बीच में तीन मैचों से इंजरी के कारण बाहर होना पड़ा था। उन्होंने अभी तक आठ पारियों में 349 रन बनाए हैं। उनका औसत 58 से अधिक और स्ट्राइक रेट 143 से अधिक रहा है। इस सीजन उन्होंने तीन पचासे भी जड़े हैं। 99 रन नाबाद रहते हुए उनका इस सीजन का बेस्ट स्कोर रहा है। पिछले कुछ सीजन से लगातार 400-500 रन बनाने वाले वह इकलौते बल्लेबाज हैं। आईपीएल में उनका प्रदर्शन हमेशा ही शानदार रहा है। वह इस सीजन पंजाब किंग्स के कप्तान हैं और बतौर कप्तान भी वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version