ओडिशा में तीन ट्रेनों की टक्कर में अबतक 233 की मौत
ओडिशा: बालासोर में दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से इस दर्दनाक ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 233 पर पहुंच गई है। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस दुर्घटना में 1000 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद बचाव कर्मी फंसे लोगों को बचाने में लगे हैं। 2 जून 2023 को बालेश्वर ज़िले के बहानागा में हुई रेल दुर्घटना के मद्देनजर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा।
जानें घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स
Live updates :LIVE: ओडिशा में तीन ट्रेनों की टक्कर में अबतक 233 लोगों की मौत, 900 घायल, जानें पल-पल के अपडेट्स
Refresh
-
Jun 03, 2023
7:14 AM (IST)
दुर्घटना के बाद बहाल की जा रहीं पर्याप्त मेडिकल सेवाएं
बालासोर में रात भर में 500 यूनिट खून एकत्र किया गया है। वर्तमान में स्टॉक में 900 यूनिट खून उपलब्ध हैं।
ब्लीचिंग पाउडर और दवा के साथ बसें साइट पर पहुंचीं हैं। -
Jun 03, 2023
7:11 AM (IST)
ट्रेन हादसे में बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट में 1000 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
-
Jun 03, 2023
7:03 AM (IST)
बालासोर ट्रेन दुर्घटना की होगी जांच
रेल मंत्रालय ने ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच के आदेश दिए; आयुक्त रेलवे सुरक्षा, दक्षिण पूर्व सर्कल दुर्घटना की जांच करेंगे: रेलवे
-
Jun 03, 2023
7:02 AM (IST)
बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद दर्दनाक मंजर
ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की टक्कर में 233 लोगों की मौत हो गई है, हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मची है।
देखें वीडियो