KL Rahul at NCA for extensive rehabilitation indian cricket team middle order batsman and wicketkeeper । फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, भारतीय टीम में वापसी करने जा रहा ये चोटिल बल्लेबाज


Indian Team- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
Indian Team

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल से बाहर हो गए थे। अब उनकी जांघ का सफल ऑपरेशन हो चुका है। अब उन्होंने टीम इंडिया में वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप में खेलना है। राहुल एशिया कप में वापसी कर सकते हैं। 

राहुल ने की तैयारी 

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज लोकेश राहुल जांघ की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन के लिए यहां नेशनल क्रिकेट अकेडमी पहुंच गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने वाले राहुल आईपीएल 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें जांघ की सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी। राहुल का ब्रिटेन में सफल ऑपरेशन हुआ और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘होम’ ट्वीट के साथ एनसीए की तस्वीरें पोस्ट कीं। 

विस्फोटक बैटिंग में माहिर 

केएल राहुल मिडिल ऑर्डर में धमाकेदार बल्लेबाजी करने के अलावा वनडे टीम में विकेटकीपर की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्योंकि भारतीय टीम के नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत पिछले साल कार दुर्घटना में चोटिल हो गए थे और वह इससे उबर रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने कई बार टीम इंडिया की कप्तानी भी की है। 

भारतीय टीम के लिए खेले तीनों फॉर्मेट 

केएल राहुल ने तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं। राहुल ने भारत के लिए 47 टेस्ट मैचों में 2642 रन, 54 वनडे मैचों में 1986 रन बनाए हैं। इसके अलावा 72 टी20 मैचों में 2265 रन बनाए हैं, तीनों ही फॉर्मेट में उनके नाम कुल 14 शतक दर्ज हैं। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *