aap ki adalat bhagwant mann- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
‘आप की आदालत’ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

इंडिया टीवी के सुपरहिट शो ‘आप की आदालत’ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिस्सा लिया और रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिया। इस दौरान भगवंत मान ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई सारे मजेदार किस्से बताए। इस दौरान रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि वह खुद को मान साहब क्यों कहते हैं? इस पर  भगवंत मान ने कहा कि मैंने तो एक बार संसद में भी ये बोल दिया था कि मैं शीशे में खड़ा होकर खुद को मान साहब बोलता हूं।

“अंडे की किस्मत में टूटना लिखा है…”

आप की अदालत में सीएम भगवंत मान ने कहा कि अगर बाहर से इज्जत चाहते हो तो अपने आपकी इज्जत खुद करना सीखो। इस दौरान सीएम मान ने एक दिलचस्प उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अंडे की किस्मत में टूटना लिखा है, अंडे को टूटना ही टूटना है… लेकिन अगर वो अंडा अगर बाहर की ताकत से टूटता है तो उसके अंदर की जिंदगी खत्म हो जाती है। और अगर वो अंडा अंदर की ताकत से टूटता है तो जिंदगी शुरू हो जाती है।

भगवंत ने इस दौरान युवाओं से कहा कि आप कौन हो ये खुद फैसला करो। ना कि बाहर से कोई आपको बताए कि तुम ये बन सकते हो या वो बन सकते हो। भगवंत मान ने कहा कि आप खुद ही खुद के सबसे बड़े जज और सबसे बड़े क्रिटिक होते हैं।

“जब सिद्धू लाफ्टर चैलेंज में हमारे जज थे…”
इसी बात पर रजत शर्मा ने ये बात भी छेड़ दी कि मान के जज थे नवजोत सिंह सिद्धू, जो कहते हैं कि पीली पगड़ी पहनकर कोई भगत सिंह नहीं बन जाता। इस पर मान ने कहा कि मैंने तो नहीं कहा कि मैं भगत सिंह हूं, मैं तो उनके पांव की धूल के कण के बराबर भी नहीं हूं। मान ने कहा कि सिद्धू लाफ्टर चैलेंज में हमारे जज थे और कई बार तो हमें भी नहीं पता चलता था कि ऐसा क्या कह दिया कि ये हंसने से बंद ही नहीं हो रहे। 

ये भी पढ़ें-

‘मेरा कौन सा लोहे का लीवर लगा हुआ है’, हमेशा ‘टल्ली’ रहने के सवाल पर भगवंत मान का मजेदार जवाब

केजरीवाल के रिमोट कंट्रोल से चलती है पंजाब की सरकार? भगवंत मान ने आपकी अदालत में दिया जवाब
 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version