विटिलिगो का मॉडल का नाम क्या है | What are the names of the vitiligo models


World Vitiligo Day 2023- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM/IAMMANISHAMALIK/SHANTANUGOSAVI
World Vitiligo Day 2023

आज World Vitiligo Day 2023 मनाया जा रहा है। विटिलिगो को सफेद दाग की बीमारी भी कहा जाता है, जिसमें त्वचा प्राकृतिक त्वचा के रंग से हल्की दिखाई देती है या फिर सफेद हो जाती है। जो लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं वह समाज के डर से आगे बढ़ने के कई मौके गंवा देते हैं। विटिलिगो को लेकर आज भी देश में कई भ्रांतियां है जिनके कारण इस बीमारी से जूझ रहे कई लोग खुलकर जीना छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसे लोगों के लिए मिसाल बने हैं वो लोग जो खुद इस बीमारी से जूझ रहे हैं और दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे मॉडल्स और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के नाम जो सफेद दाग की बीमारी के साथ खुलकर जिंदगी का लुत्फ उठा रहे हैं।

मनीषा मलिक (Manisha Malik)

vitiligo models names

Image Source : INSTAGRAM/IAMMANISHAMALIK

vitiligo models names

विटिलिगो की बीमारी के साथ मनीषा मॉडलिंग करती हैं और फेमस कंटेंट क्रिएटर हैं। मनीषा विटिलिगो की बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करती हैं। मनीषा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विटिलिगो से पीड़ित कुछ बच्चे नए लोगों से मिलने से डरते हैं, उन्हें डर होता है कि दूसरे लोग उनकी शक्ल-सूरत के बारे में क्या सोचेंगे।

प्रार्थना जगन (Prarthana Jagan)

vitiligo models names

Image Source : INSTAGRAM/PRARTHANAJAGAN

vitiligo models names

मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर प्रार्थना जगन को सफेद दाग की बीमारी 11 साल की उम्र से है। एक इंटरव्यू में प्रार्थना ने बताया था कि बचपन में उन्होंने इस बीमारी के चलते लोगों को बहुत ताने सुने हैं। लोग उन्हें ‘नारंगी चेहरा’ और ‘मुखौटा’ कहकर बुलाते थे। प्रार्थना ने बताया कि समाज और स्कूल में उनके साथ जो हुआ उससे वह टूट चुकी थीं। लेकिन आगे चलकर उन्होंने इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और आज के समय में वह फेमस मॉडल हैं। प्रार्थना ग्राज़िया समेत कई मैगजीन के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं।

रंजनी रामकृष्णन (Ranjani)

vitiligo models names

Image Source : INSTAGRAM/RANJANI.RAMAKRISHNAN

vitiligo models names

रजनी को भी बचपन में ही सफेद दाग की बीमारी का पता चला था, जिसके बाद वह खुद से सवाल करती थीं कि आखिर उनके साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है। रजनी ने बताया कि आखिर में उन्होंने अपनी इस बीमारी से लड़ते हुए मॉडलिंग शुरू की और आज के समय में वह फेमस हैं।

शांतनु गोसावी (Shantanu gosavi)

vitiligo models names

Image Source : INSTAGRAM/SHANTANUGOSAVI

vitiligo models names

विटिलिगो की समस्या से जूझ रहे शांतनु आज के समय में फेमस मॉडल और डिजाइनर हैं। शांतनु ने निफ्ट गांधीनगर, गुजरात से टेक्सटाइल डिजाइन में ग्रेजुएशन किया है, और अब एक कलाकार के रूप में फ्रीलांसिंग कर रहे हैं और मॉडलिंग, फोटोग्राफी, डिजाइनिंग और डांस में हाथ आजमा रहे हैं। विटिलिगो के साथ बड़े होने का उनका अनुभव बाकी मॉडलों से काफी अलग था। शांतनु ने कई उपचार आजमाए, लेकिन जब कोई फायदा नहीं हुआ तो उन्होंने इसे वैसे ही स्वीकार कर लिया। शांतनु की मां को भी विटिलिगो की बीमारी थी।

यह भी पढ़ें: World Vitiligo Day: सफेद दाग की बीमारी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते कराएं इलाज

आंतों में चिपकी गंदगी को निकालकर बाहर करता है ये हरा पत्ता, इसकी चाय से करें दिन की शुरुआत

बार बार भूख लगने पर क्या करें? जानिए बिना वजन बढ़ाए भूख का सोल्यूशन

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *