प्रतीकात्मक फोटो
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके से डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। घटना बीती रात की है। प्रदीप और बबलू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों की उम्र 40 साल बताई जा रही है। दोनों को दो-दो गोलियां मारी गई हैं। दोनों पेशे से मजदूर थे, लेकिन बबलू इलाके का घोषित अपराधी था। दोनों शवों के बीच 300 मीटर का फासला था। पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतक एक-दूसरे को जानते थे और घटना के पहले साथ थे। पुलिस के मुताबिक, पहले प्रदीप को फिर बबलू की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आगे अपडेट जारी है….
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें दिल्ली सेक्शन