divya maderna- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
दिव्या मदेरणा

जयपुर:  राजस्थान की तेज तर्रार कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें वह लोगों को बिजली चोरी करने की सलाह देती नजर आ रही हैं। उन्होंने बिजली चोरी का तरीका भी बता दिया। दिव्या मदेरणा अक्सर जोधपुर जिले के ओसियां में अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करती रही हैं। दिव्या के फॉलोअर्स उनके दौरे और उनके भाषण के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। दिव्या मदेरणा ने ऐसे कई वीडियो को रीट्वीट भी किया है।

वायरल हो रहे एक वीडियो में दिव्या मदेरणा लोगों को बिजली चोरी करने का सुझाव देती देखी जा सकती हैं। वह लोगों को कार्य सौंपते हुए कहती है कि वे बिजली पाने के लिए तार पर केबल लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिजली की लाइन ट्रिप हो सकती है।

वह कहती है, ”आपके लिए बिजली की आपूर्ति के लिए जीएसएस बना दिया। अब चाहे आप आंकुडिया यानी तार डालकर दबाकर चोरी कर लेना, लेकिन इससे बिजली ट्रीप भी हो जाएगी।” इस पर उनके पास बैठे लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

(इनपुट- IANS)

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें राजस्थान सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version