Saira banu, dilip kumar- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
सायरा बानो और दिलीप कुमार।

दिलीप कुमार को इंडियन सिनेमा का ट्रेजेडी किंग कहा जाता है। दो साल पहले आज ही के दिन यानी 7 जुलाई 2021 को दिलीप कुमार ने मुंबई में 98 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली थी। उनकी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो  को पति की याद आई है। उन्होंने 1974 की फिल्म ‘सगीना’ में दिवंगत दिलीप कुमार के साथ पसंदीदा सीन्स की कुछ तस्वीरें पोस्ट की। ‘सगीना’ का निर्देशन तपन सिन्हा ने किया था। फिल्म में दिलीप कुमार, सायरा बानो, अपर्णा सेन, ओम प्रकाश हैं। यह 1970 की बंगाली फिल्म सगीना महतो की रीमेक थी।

सायरा ने दिखाई पुरानी यादें

सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की और पोस्ट पर कैप्शन दिया, ‘फिल्म ‘सगीना’ मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। यह मजदूरों के आंदोलन की सच्ची घटना पर आधारित एक फिल्म है। एक फैक्टरी मजदूर सगीना बेहद ईमानदार, आक्रामक और प्यारा किरदार है, जो उत्तर-पूर्वी भारत के चाय बागानों में ब्रिटिश मालिकों के अत्याचार के खिलाफ लड़ने वाला पहला व्यक्ति था। वह मजदूर संघ का नेता बन जाता है।’

सुनाया मजेदार किस्सा
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं इस बात से बेहद खुश थी कि साहिब और तपन शर्मा साथ में काम कर रहे हैं। वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे और दोनों की विचारधारा भी समान थी। उन्होंने गयाबारी में बहुत ही सहज माहौल में फिल्म शूट करने का फैसला किया था। जब हम वहां आउटडोर शूटिंग पर थे तो साहिब ने गार्डन में पूरी टीम के लिए सबसे पहले बैडमिंटन कोर्ट लगाया, ताकि शाम को सभी एक साथ खेल सकें। बैडमिंटन खेलने के बाद सभी लोग शाम को घर में खूब हंसी-तफरी किया करते थे।’

बताया पसंदीदा सीन
पोस्ट के आखिर में सायरा बानो ने कहा, ‘इस फिल्म का मेरा सबसे पसंदीदा सीन वह है, जब ‘सगीना’ अपने दफ्तर में बैठा एकदम ऊबा हुआ है और घुटन महसूस कर रहा है। वह मजबूर होकर हरे-भरे खुले मैदान में ताजी हवा में सांस लेने के लिए बाहर निकलता है। तभी अचानक से एक ट्रेन गुजरती है, जिसके साथ वह खुद भी दौड़ने लगता है। साहब का यह सीन बहुत उम्दा था।’ 

ये भी पढ़ें: क्या प्रयागराज से अभिषेक बच्चन लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? सपा प्रवक्ता ने उठाया सच से पर्दा

दीपिका कक्कड़ ने बताया बेटे का नाम, जानिए क्या है इस मुस्लिम नाम का मतलब

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version