
स्वतंत्रता दिवस
नई दिल्ली: देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएं और देश को संबोधित करेंगे। इस बार स्वदेशी 105 mm फील्ड गन से तिरंगे को सलामी दी जाएगी। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का संबोधन बेहद खास हो सकता है। राजधानी के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी से कड़ी नजर रखी जा रही है। इस राष्ट्रीय उत्सव के लिए ज्ञान पथ को फूलों और जी-20 के प्रतीक चिह्न से सजाया गया है।
स्वतंत्रता दिवस के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें इस पेज पर-
Live updates :Independence day 2023 Live Updates
Refresh
-
Aug 15, 2023
6:50 AM (IST)
श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा
जम्मू-कश्मीर: 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया।
-
Aug 15, 2023
6:47 AM (IST)
राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
