Hrithik Roshan- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
Hrithik Roshan

Hrithik Roshan With Saba Azad: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अब ऐसा लग रहा है कि ऋतिक अपने रिश्ते को आगे तक ले जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। क्योंकि ऋतिक हाल ही में गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ डिनर के लिए निकले। इस मौके पर अभिनेता और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ उनके बेटे रेहान और रिदान भी नजर आए। अब ये वीडियो फैन पेजों पर छाया हुआ है।

साथ में फ्यूचर फैमिली

आपको बता दें कि रेहान और रिदान ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान के बच्चे हैं। ‘WAR’ अभिनेता, सबा, रेहान और रिदान ने मुंबई के लोकप्रिय हक्कासन रेस्तरां का दौरा किया। उन्हें रेस्टोरेंट के बाहर कार से उतरते देखा गया। अब वीडियो के कमेंट में लोग इसे फ्यूचर फैमिली बता रहे हैं। 

ऋतिक रोशन और सबा आजाद पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं। इस जोड़े को 1 सितंबर, 2023 को पापराज़ी द्वारा कैमरे पर क्लिक किया गया था। रोशन के बेटे, रिहान और रिदान भी दोनों के साथ डिनर के लिए गए थे। एक पैपराजी ने उनके वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन के साथ साझा किया, जिसमें लिखा था, “ऋतिक रोशन अपने बेटों रेहान, रिदान और सबा आज़ाद के साथ आज मुंबई में डिनर के लिए निकले।”

शाहरुख खान और सुहाना खान एक फिल्म में आएंगे नजर, सुजॉय घोष की थ्रिलर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

ऋतिक रोशन इन फिल्मों में आएंगे नजर 

इस बीच, काम के मोर्चे पर, ऋतिक रोशन आखिरी बार सैफ अली खान के साथ ‘विक्रम वेधा’ में नजर आए थे। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक अगली बार सिद्धार्थ आनंद की ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। एचआर पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और अनिल कपूर भी शामिल हैं।

पुराने किस्से: जब जीनत अमान को उस दौर के अखबारों ने घोषित कर दिया था ‘खतरनाक’, बनाया था निशाना

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version