Suryakanta Vyas- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास

जोधपुर: राजस्थान में चुनावी माहौल अब गर्म हो चला है। जैस-जैसे राजनीतिक दलों की कैंडिडेट लिस्ट आ रही है, वैसे-वैसे टिकट कटने वाले नेताओं की समानांतर सियासत सामने आ रही है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला आज देर रात भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास के घर। दरअसल, भीतरी शहर में  रात 12 बजकर 15 मिनट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास के घर आ पहुंचे। सूर्यकांता को बीजेपी ने इस बार टिकट नहीं दिया है, लिहाजा गहलोत ने उनके घर पहुंचकर अफसोस जताया।

गहलोत बोले- मेरी तारीफ की इसलिए…


जोधपुर की सूरसागर सीट से बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास जीजी को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। जब अशोक गहलोत उनसे मिलने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि मेरी तारीफ करने पर बीजेपी ने सूर्यकांता का काट दिया। बता दें कि अशोक गहलोत और विधायक सूर्यकांता व्यास जीजी भाई और बहन का रिश्ता निभाते हैं। 

“उन्हें नहीं पता था कि उनका पाला किससे पड़ा है”

बता दें कि इससे पहले कल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए, 2020 में उनकी सरकार गिराने के प्रयासों को याद किया और कहा कि जिन लोगों ने यह कोशिश की उन्हें नहीं पता था कि उनका पाला किससे पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं तीन बार राज्य का मुख्यमंत्री रहा हूं। मैंने ये तीनों कार्यकाल पूरे किये हैं, जो कि एक बड़ी चीज है।’’ गहलोत ने कहा, ‘‘यह केवल इन तीनों कार्यकाल को पूरा करने के बारे में नहीं है। उन्होंने इस बार मेरी सरकार गिराने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। उन्होंने सोचा कि वे लोग यहां भी सफल हो जाएंगे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनका पाला किससे पड़ा है।’’

ये भी पढ़ें-

इजराइल ने 24 घंटे में हमास के 400 ठिकानों पर की बमबारी, डिप्टी कमांडरों सहित 700 लोगों की मौत

उत्तराखंड: आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, पिथौरागढ़ की काली नदी में जा गिरी कार; 6 की मौत 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version