Adah Sharma, fatima, the kerala story- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
अदा शर्मा।

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में एक्ट्रेस अदा शर्मा लीड रोल में नजर आई थीं। उन्होंने ‘फातिमा’ का रोल अदा किया था। इस फिल्म के बाद से एक्ट्रेस घर-घर में फेमस हो गई हैं। इसके बाद से एक्ट्रेस लगातार व्यस्त चल रही हैं। एक्ट्रेस के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स लाइन्ड अप हैं। हाल में ही एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पब्लिक डिमांड पर शिव तांडव श्रोत पढ़ती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस सैकड़ों की भीड़ में मंत्रोच्चार कर रही हैं। वीडियो में दिख रहा उनका अंदाज लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। 

जब अदा शर्मा ने फर्राटे से पढ़ा शिव तांडव श्रोत


वैसे बता दें कि ये वीडियो हाल का नहीं है, बल्कि उन्होंने ये वीडियो सितंबर में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। एक्ट्रेस ने मंत्रोच्चार एक इवेंट में किया था, जिसमें वो बतौर गेस्ट पहुंची थीं। उन्होंने इस दौरान बेबी पिंक कलर का सूट कैरी किया था। वो एक सांस में फर्राटे से श्रोत पढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं मौजूद लोग जोर-जोर से हूटिंग कर के एक्ट्रेस को सपोर्ट कर रहे हैं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

पहले बी वायरल हुआ था एक्ट्रेस का वीडियो

इससे पहले भी एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया था। उस वीडियो को एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया था। एक्ट्रेस उस वीडियो में एक मंदिर में शिवलिंग के सामने बैठकर शिवतांडव श्रोत पढ़ते नजर आई थीं। वो वीडियो भी इस बार की तरह काफी वायर  हुआ था। वीडियो देखने के बाद एक्ट्रेस की काफी तारीफ हुई थी। इस वीडियो के वायरल होते ही उनके फैंस कहने लगे थे कि अदा शर्मा अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं। 

इस फिल्म में आएंगी नजर

बता दें, अदा शर्मा ने दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और ये ‘कमांडो 4’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अदा एक्शन करती हुई दिखाई देंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ लीड रोल में बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युद जामवाल नजर आएंगे। हाल में ही एक्ट्रेस का गाना भी रिलीज हुआ है, जिसमें वो आईएएस अभिषेक के साथ नजर आ रही हैं। इस गाने में अदा साउथ इंडियन लड़की के अवतार में ही नजर आ रही हैं। लोग उनके इस हालिया लुक को ‘द केरल स्टोरी’ वाले लुक से काफी रिलेट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर ने खरीदी इतनी महंगी कार, कीमत जान दांतों तले दबा लेंगे उंगली

फिल्मों से ब्रेक लेना चाहते हैं रणबीर कपूर, पीछे छिपी है बेटी राहा से जुड़ी खास वजह

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version