Sushant singh rajput, rhea chakraborty - India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती।

अभिनेता रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। उन्हें सुशांत की मौत के बाद जेल में भी वक्त बिताना पड़ा था। बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को लगभग छह सप्ताह के लिए बायकुल्ला जेल में रखा गया था। हाल में ही एक्ट्रेस ने जेल में हुए अनुभव को लोगों से साझा किया है। उन्होंने जेल में बीते अपने समय के बारे में बात की और उसे ‘निराशा’ और ‘खुशी’ से जोड़ा। उन्होंने बताया कि जेल उनके आसपास ज्यादातर लोग खुशहाल थे। एक्ट्रेस के जेल अनुभव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही सुर्खियों में है। 

कुछ ऐसा था रिया का जेल में एक्सपीरियंस 

एक कार्यक्रम में रिया से उनके जेल में बिताए गए समय के बारे में पूछा गया, जिसके वीडियो का एक अंश एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने इस सवाल के जावब में कहा, ‘तो, आपको मूल रूप से समाज से हटा दिया जाता है और जेल में आपकी पहचान एक नंबर (कैदी नंबर) के रूप में होती है, क्योंकि आपको समाज के लिए अयोग्य माने जाते हैं। ऐसे में आपने जो व्यक्तित्व या जो चीजें खुद के लिए तैयार की होती हैं, वो बिखर जाती हैं। आप पूरी तरह से टूट चुके होते हैं। रिया ने यह भी कहा कि वह एक अंडर-ट्रायल जेल में थी, जहां दोषी साबित होने तक हर कोई निर्दोष होता है। 

हर छोटी चीज में खुशी खोजने का रिया का अनुभव

जेल में अन्य महिलाओं के बारे में बात करते हुए रिया चक्रवर्ती ने कहा, ‘उन्हें देखकर और उनके साथ बातचीत करके मुझे उन महिलाओं के भीतर एक अनोखे तरह के प्यार और लचीलेपन का अनुभव हुआ। उन्हें छोटी-छोटी चीजों में खुशी मिलती थी। जब भी उन्हें खुशी मिलती तो वो उसे लपक लिया करतीं। वो महिलाएं जानती हैं कि एक पल का आनंद कैसे लेना है, और उन महिलाओं से मिलकर लगा कि वो मैं अब तक जिन लोगों से भी मिली वो उनमें सबसे खुशहाल हैं।’ 

जेल में मिले सबसे खुश लोग

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे उनके साथी जेल में समोसा मिलने और डांस करने जैसी साधारण और छोटी चीजों में भी खुशी खोज लेते थे। रिया चक्रवर्ती आगे कहती हैं, ‘यह परेशान करने वाला है, वो बदहाल हैं, लेकिन वो जानते हैं कि छोटी से छोटी खुशी को कब और कैसे हासिल करना है। फिर वो रविवार के समोसे जितनी छोटी चीज ही क्यों न हो। यह उनके लिए किसी के डांस करने जितना छोटा भी हो सकता है। यह सिर्फ नजरिया है कि आप इसे किस तरह देखते हैं,” उसने यह भी कहा। रिया ने पहले खुलासा किया था कि जिस दिन उसकी जमानत मंजूर हुई थी उस दिन उसने जेल में डांस किया था।

यहां देखें रिया चक्रवर्ती का लेटेस्ट वीडियो

रिया ने बताया उस दौर का इमोशनल स्टेटस

अपनी जेल की सजा को ‘सबसे खराब नरक’ कहते हुए रिया ने कहा, ‘उस समय, हां, मेरा जीवन सबसे खराब नरक में था। लेकिन स्वर्ग या नर्क आपके दिमाग में एक विकल्प है जिसे आप चुन सकते हैं। यह मुश्किल है कि आप हर बार स्वर्ग चुनें। लेकिन लड़ाई मन की है और यदि आपके दिल में ताकत और इच्छा है तो आप निश्चित रूप से मन से लड़ेंगे और जीतेंगे।’ 

सुशांत के परिवार ने रिया के खिलाफ किया था केस

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सुशांत के परिवार ने रिया के खिलाफ कथित आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया था, जो सुशांत की मौत की जांच के दौरान सामने आया था।

ये भी पढ़ें: सलमान खान की बहन अर्पिता ने रोमांटिक अंदाज में मनाया पति का बर्थडे, Video में दिखा हद से ज्यादा प्यार

बीच कॉन्सर्ट में आतिफ असलम को आया भयंकर गुस्सा, बंद किया गाना, जानें क्या थी वजह

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version