Mohena Kumari, Aditi Rao Hydari and Bhagyashree- India TV Hindi

Image Source : DESIGN
राजघरानों में हुआ इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों का जन्म

‘राजकुमारी जोधा’ से लेकर ‘बाजीराव-मस्तानी’ , ‘पद्मावत’ और ‘राजकुमारी संयोगिता’ तक बॅालीवुज की कई एक्ट्रेसेस को हमने फिल्मों में राजकुमारी और रानी का किरदार निभाते हुए देखा हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि यहां कई एक्ट्रेस ऐसी भी है जो सिर्फ फिल्मों में ही ये किरदार नहीं निभाती बल्कि रियल लाइफ में भी राजकुमारियां हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं।

अदिति राव हैदरी 

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है अदिति राव हैदरी का। ‘रॉकस्टार’ ‘मर्डर 3’, ‘फितूर’, और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाओं से सबको घायल करने वाली अभिनेत्री अदिति राव हैदरी इतने बड़े खानदान से ताल्लुक रखती हैं जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। अदिति राव हैदरी का जन्म 28 अक्टूबर 1978 को हैदराबाद के तेलांगना में हुआ था। अदिति राव हैदरी का कनेक्शन दो राजघरानों से है। पहले तो ये कि अदिति असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की पोती हैं, वहीं उनके नाना जे. रामेश्वरम वनापर्थी के राजा थे।वहीं अदिती के परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रह चुके हैं, इसके अलावा मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी अदिति के चाचा हैं जोकि असम के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं। अदिति के पिता का नाम एहसान हैदरी और मां का विद्या राव है जो उस समय की ठुमरी और दादरा राग की फेमस गायिका थीं। जहां अदिति के पिता मुस्लिम थे, वहीं उनकी मां हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती थीं।मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अदिति के माता- पिता की लव मैरिज हुई थी। लेकिन जब अदिति महज दो साल की थी तभी उनके माात पिता दोनों अलग हो गए थे। तलाक के बाद वो अपनी मां के साथ दिल्ली में रहने लगी थीं। 

किरण राव

आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव जो कि आदिती राव हैदरी की कजिन हैं वो भी तेलंगाना के शाही घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा जे.रामेश्वर रॉव तत्कालीन तेलंगाना राज्य के वानपर्थी रियासत के राजा थे।

सागरिका घाटगे 

फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस और क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे का नाता भी शाही परिवार से है। उनका कोल्हापुर के शाहू महाराज से रिश्ता है। उनके पिता कागल रॉयल फैमली से हैं। वहीं उनकी उनकी दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के तुकोजीराव होल्कर III की बेटी थीं।

सारा अली खान 

सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान भी शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं उनके दादा मंसूर अली खान पटौदी के नवाब थे। 

सोहा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान भी नवाब खानदान से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता मंसूर अली खान साल 1952 से 1971 तक पटौदी के नवाब रहे हैं। सोहा के दादा इफ्तिखार अली खान, पटौदी खानदान के आठवें नवाब थे और उनकी दादी साजिदा सुल्तान भोपाल की बेगम थीं। 

भाग्यश्री

फिल्म ‘मैने प्यार किया’ से फिल्मों में डेब्यू करने वाली ऐक्ट्रेस  भाग्यश्री ने आज भले ही बॉलीवुड से दूरी बना ली हो, लेकिन आपको बता दें, भाग्यश्री भी एक राज घराने से तालुक रखती है।भाग्यश्री के पिता का नाम है विजय सिंह राव माधव राव पटवर्धन और वो महाराष्ट्र के सांगली के राजा है।

रिया सेन और राइमा सेन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन और राइमा सेन दोनों बहनें हैं और दोनों शाही परिवार की राजकुमारियां हैं। उनके पिता भारत देव वर्मा त्रिपुरा राजघराने से हैं और उनकी मां मुनमुन सेन बड़ौदा रियासत के राजा सयाजीराव गायकवाड़ की तीसरी बेटी हैं। इतना ही नहीं, रिया और राइमा की दादी इला देवी भी कूच बिहार की राजकुमारी थीं।

सोनल चौहान 

सोनल चौहान के पास न केवल राजपूतों का सरनेम है बल्कि उनकी रॉयल्टी भी है। वो उत्तर प्रदेश के राजपूतों के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

मोहिना कुमारी

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में नजर आ चुकीं मोहिना कुमारी रीवा के शाही घराने से ताल्लुक रखती हैं। मोहिना रीवा के महाराजा मार्तण्ड सिंह की पोती हैं।

 

 

जेनेलिया संग दिखे इमरान खान, क्या ‘जाने तू या जाने ना 2’ की हो रही है तैयारी?

साउथ एक्टर सुरेश गोपी ने रखा था महिला पत्रकार के कंधे पर हाथ, हुए ट्रोल तो मांगी हाथ जोड़कर माफी

‘पावरी गर्ल’ दनानीर मुबीन की शादी की तस्वीरें हुई वायरल, जानिए क्या है वेडिंग तस्वीरों का सच

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version