lpg cylinder- India TV Paisa
Photo:FILE PHOTO LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी

LPG PRICE HIKE: महीने की पहली तारीख गैस सिलेंडर पर बढ़े दाम लेकर आई है। माह-ए-नवंबर का आगाज होते ही तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा कर दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम 101.50 रुपये बढ़ाए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की ये नई दरें आज यानी 1 नवंबर, 2023 से लागू हो चुकी हैं। नए रेट लागू होने के बाद LPG का कमर्शियल सिलेंडर अब राजधानी दिल्ली में 1833 रुपये में मिलेगा।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों कोई बढ़ोत्तरी नहीं 


बता दें कि एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें सिर्फ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर पर लागू होंगी। जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं होगा। दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 903 रुपये है, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 929 रुपये है। वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 902.5 रुपये है। चेन्नई में भी घरेलू गैस सिलेंडर 918.5 रुपये में बिक रहा है।

यह खबर अपडेट हो रही है…

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version