Shahrukh Khan daughter Suhana Khan- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
साड़ी पहन इठलाती दिखीं शाहरुख खान की शहजादी सुहाना खान।

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। सुहाना खान ने एक बार फिर ट्रेडिशनल लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। ‘द आर्चीज’ एक्ट्रेस सुहाना खान का एक खूबसूरत लुक इंस्टाग्राम धूम मचा रहा है, जिसमें किंग खान की लाडली बहुत ही प्यारी लग रही हैं। इस वायरल वीडियो में सुहाना खान साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। सुहाना की इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये साड़ी सुहाना खान ने अमृतपाल सिंह की दिवाली पार्टी में पहनी थीं। 

साड़ी में इठलाती दिखीं सुहाना खान

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुहाना खान गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और फोटो के लिए शानदार पोज दे रही हैं। बता दें कि अमृतपाल सिंह की दिवाली पार्टी में सुहाना खान इस साड़ी में स्पॉट हुई थीं। सुहाना खान ने गोल्डन नेट साड़ी में नजर आईं। सुहाना ने मैचिंग गोल्डन एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ मिनिमल मेकअप, फ्री हेयरडू और डायमंड इयर रिंग से अपना लुक कंपलीट किया। सुहाना आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटोज से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं।

यहां देखें वीडियो-

सुहाना खान का नया साड़ी लुक हुआ वायरल 

सुहाना खान हर लुक में कमाल की लगती हैं, लेकिन ट्रेडिशनल लुक से हमेशा फैंस का दिल जीत लेती हैं। सुहाना का इस लुक का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पार्टी में सभी की नजरें सुहाना और उनके लुक पर टिक गईं। सुहाना के इस लुक की सोशल मीडिया पर यूजर्स तारीफें कर रहे हैं। सुहाना खान के इस देसी लुक पर उनके फैंस फिदा हो गए। सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

सुहाना खान का वर्कफ्रंट

बता दें कि सुहाना खान जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। सुहाना नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। जोया अख्तर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सुहाना के साथ खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 7 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। 

ये भी पढ़ें-

अंकिता लोखंडे का वीडियो देख क्यों भड़के सुशांत राजपूत के फैंस, कह दी ये बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट टीम को सपोर्ट करते दिखें रणबीर कपूर, फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर दिया हिंट

Bigg Boss 17 में ऐश्वर्या शर्मा पर आग बबूला हुए सलमान खान, कहा- ‘नील को इस हद तक…’

 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version