नेपाल: मादक पदार्थ रखने के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार- India TV Hindi

Image Source : FILE
नेपाल: मादक पदार्थ रखने के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

Nepal News: भारत के पड़ोसी देश नेपाल के रास्ते कई आपराधिक गतिविधियां होती हैं। ताजा मामले में नेपाल में मादक पदार्थ रखने के आरोप में शुक्रवार को दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। नेपाल पुलिस के समाचार बुलेटिन के अनुसार चांद शाह (19) के पास से 25 ग्राम और 200 मिलीग्राम ‘ब्राउन शुगर’ जैसा पदार्थ मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

नेपालगंज से किया गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि शाह को पश्चिमी नेपाल के बांके जिले में नेपालगंज उपमहानगर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उसे प्रतिबंधित मादक पदार्थ लेकर सीमा पार करके भारत से नेपाल आते समय गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि इसी प्रकार, सुनसारी जिले की दुहाबी नगरपालिका से एक और भारतीय नागरिक सोनू कुमार चौधरी (27) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने कहा कि चौधरी और एक नेपाली व्यक्ति को 70 ग्राम और पांच मिलीग्राम ‘ब्राउन शुगर’ रखने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दो भारतीय नागरिकों से जुड़े इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version