Allu Arjun- India TV Hindi

Image Source : X
Allu Arjun

नई दिल्लीः ‘पुष्पा: द राइज’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद से अब तक पूरी दुनिया के सिर पर इसका बुखार चढ़ा हुआ है। फैंस अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग भी लगभग पूरी होने को है, वहीं इस फिल्म से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि सुकुमार द्वारा निर्देशित, हिट फ्रेंचाइजी के दूसरे भाग के लिए अल्लू अर्जुन ने कोई फीस चार्ज नहीं की है। बल्कि उन्होंने मेकर्स से एक डील की है। 

फिल्म की कमाई में लेंगे मोटा हिस्सा

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को लेकर फिल्मी फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। लोगों को लग रहा था कि अल्लू ने इस फिल्म के लिए मोटी फीस वसूल की होगी। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की इस सुपरहिट फिल्म के लिए सुपरस्टार ने एक भी पैसा नहीं लिया। बल्कि हिंदोस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार इस फिल्म के मेकर्स ने उन्होंने एक डील की है, जिसके हिसाब से वह रेवेन्यू का 33 प्रतिशत हिस्सा वसूलने वाले हैं।  

ओटीटी राइट्स की कमाई में भी होगा हिस्सा

खबरों के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि यह 33% वाली डील सिर्फ थियेटर की कमाई तक सीमित नहीं है बल्कि यह ओटीटी राइट्स, सेटेलाइट राइट्स या थिएटर राइट्स सभी को मिलाकर जो भी अमाउंट बनेगा उसका 33 प्रतिशत पर है। लेकिन बता दें कि अल्लू अर्जुन या फिल्म मेकर्स ने अब तक इस पर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। 

अगस्त 2024 में रिलीज होगी फिल्म

‘पुष्पा 2’ की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, जगपति बाबू समेत कई स्टार्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने बताया था कि वह फिल्म को 15 अगस्त 2024 को रिलीज कर सकते हैं। बता दें, ‘पुष्पा:द राइज’ सिनेमाघरों में साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस रोल के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। 

इन्हें भी पढ़ेंः शाहरुख खान के साथ कैसी है सलमान खान की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री, भाईजान ने दिया ऐसा जवाब कि सुनकर हो जाएंगे हैरान

इन फिल्मों से मिलती-जुलती है रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ की कहानी? यूजर्स ने वीडियो शेयर कर दिया सबूत

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version