Vishnu Deo Sai- India TV Hindi

Image Source : VISHNU DEO SAI/FACEBOOK
विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए सीएम

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम का ऐलान हो गया है। विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया है कि छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णु देव साय होंगे। वह कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं और आदिवासी समुदाय से आते हैं। उन्हें बीजेपी का बड़ा आदिवासी नेता माना जाता है। वह 2 बार विधायक और 4 बार सांसद रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने 2 बार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली है। विष्णु को रमन सिंह और संघ का करीबी माना जाता है। वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी रहे हैं। 

10 प्वाइंट्स में नव निर्वाचित सीएम के बारे में जानें-

  1. विष्णु देव साय साहू (तेली) समुदाय से हैं।
  2. विष्णुदेव साय का जन्म जशपुर में हुआ था। राजनीति में आने से पहले वह किसान थे।
  3. विष्णु देव साय ने अपना राजनीतिक करियर छत्तीसगढ़ के मध्य प्रदेश से अलग होने से पहले 1990-98 के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में शुरू किया था।
  4. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में, विष्णु देव साय ने कुनकुरी निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेस विधायक यूडी मिंज को हराकर जीत हासिल की।
  5. अजीत जोगी के बाद विष्णु देव छत्तीसगढ़ के दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री बने हैं।
  6. विष्णु देव साय पीएम मोदी की पहली कैबिनेट में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री थे।
  7. विष्णु देव साय साल 2020 से 2022 तक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। 
  8. विष्णु देव साय रायगढ़ से लोकसभा सदस्य भी रहे हैं।
  9. विष्णु देव ने 1999 से 2014 तक रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार लोकसभा चुनाव जीते।
  10. विष्णु देव को 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था।

ये भी पढ़ें: 

छत्तीसगढ़ को मिल गए नए मुख्यमंत्री, विष्णुदेव साय होंगे राज्य के नए सीएम, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

कौन हैं आकाश आनंद? जिन्हें मायावती ने बनाया अपना उत्तराधिकारी; कब पॉलिटिक्स में आए





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version