Shah rukh khan, Sai baba- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
साईं बाबा के दर पहुंचे शाहरुख खान।

बॉलीवुड के किंग खान जल्दी ही फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। साल 2023 में ‘पठान’ और ‘जवान’ के सुपरहिट होने के बाद शाहरुख खान अब राजकुमारी हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान एंड़ी चोटी का जोर इसे हिट कराने के लिए लगा रहे हैं। फिल्म के तगड़े प्रमोशन के साथ ही शाहरुख भगवान का भी सहारा ले रहे हैं। ‘डंकी’ की रिलीज को अब कुछ ही दिन बचे हैं और इससे पहले ही शाहरुख खान भगवान के दर पहुंच रहे हैं। पहले शाहरुख ने वैष्णो देवी में परिवार के साथ माता के दर्शन किए और अब वो बेटी सुहाना खान के साथ शिरडी पहुंचे हैं।  

वैष्णो देवी के बाद शिरडी पहुंचे शाहरुख

दो दिनों पहले ही शाहरुख खान वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे और ये उनकी पहली वैष्णो देवी यात्रा नहीं थी। इससे पहले भी शाहरुख खान ने इसी साल दो बार माता वैष्णों के दर्शन किए। इतना ही नहीं शाहरुख खान की ये दोनों यात्राएं ठीक उनकी फिल्म रिलीज से पहले हुई थी। ‘पठान’ और ‘जवान’ को सुपरहिट कराने के लिए शाहरुख खान दर्शन करने पहुंचे थे। अब शाहरुख खान ‘डंकी’ को सुपरहिट कराने में लग गए हैं। इसी लिए वो वैष्णो देवी के बाद शरडी पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ी थी। इतना ही नहीं शाहरुख खान भी फैंस की भीड़ को देखकर उत्साहित नजर आए। उन्होंने अपने फैंस को प्यारा रिएक्शन दिया। फैन्स की हूटिंग सुनते ही वो पीछे मुड़े, सभी की ओर हाथ वेव किए और फिर फ्लाइंग किस भी दी। 

ऐसा था शाहरुख खान का लुक

सामने आए वीडियो में शाहरुख खान ब्लू डेनिम के साथ व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक जिपर हुडी और ब्लैक कैप लगाए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान का स्टाइल हमेशा की तरह काफी कूल लग रहा है। वहीं शाहरुख खान की लाडली बेटी ने सी ग्रीन कलर का सूट कैरी किया है। 

यहां देखें वीडियो

ऐसी है कहानी

कुछ दिनों पहले ही ‘डंकी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। सामने आए ट्रेलर में पंजाब की पृष्ठभूमि पर कहानी दिखाई जा रही है। ट्रेलर में शाहरुख खान पुरानी कहानी दिखाते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान, पंजाब से गैरकानूनी तरीके से विदेश जाने की कहानी विक्की कौशल और तापसी के साथ लेकर आए हैं। चार दोस्तों की कहानी कैसे भारत से विदेश जाएगी ये इस फिल्म में दिखाया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर सपनों को साकार करने के लिए शुरू की जाने वाली अनोखी लेकिन जीवन बदल देने वाली यात्रा की झलक दिखाता है। 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वीडियो में आपको बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और शाहरुख खान सहित कई और रंगीन किरदारों की झलक देखने को मिल रही है। ‘डंकी ड्रॉप 4’ देखकर जाहिर हो रहा है कि ये किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं है। ये फिल्म क्रिसमस यानी 22 दिसंबर पर दुनिया भर के दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।

फिल्म ‘डंकी’ के बारे में खास बातें 

‘डंकी’ राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की एक साथ पहली फिल्म है। निर्देशक ने यह बताया है कि फिल्म अवैध रूप से विदेश जाने वाले लोगों और उनके हालातों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह शीर्षक आप्रवासियों द्वारा अपनाई जाने वाली एक टर्म से संबंधित है जिसे डंकी फ्लाई के रूप में जाना जाता है। ‘डंकी’ का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। कलाकारों में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन इरानी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण हिरानी, गौरी खान और ज्योति देशपांडे ने किया है। 

Input-  Manoj gadekar

ये भी पढ़ें: नए साल के पहले दिन ही श्रीराम और माता सीता देंगे दर्शन, जानें कहां देखें नई ‘श्रीमद रामायण’

बिग बॉस ओटीटी विनर की शादी पक्की, इनविटेशन वीडियो शेयर कर बताया किसकी बनेंगी दुल्हन

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version