Munawar Faruqui, nazila sitaishi, - India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
मुनव्वर फारुकी और गर्लफ्रेंड नाजिला।

‘बिग बॉस 17’ के घर में हो रहे मुनव्वर फारुकी के कारनामों से ज्यादा बाहर हुए कारनामों की चर्चा हो रही है। हाल में ही मुनव्वर फारुकी पर एक ब्लॉगर आयशा खान ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने खुद को मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड होने का दावा किया। इस पूरे मामले के बाद आयशा खान ‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा बन गईं। अब मुनव्वर की जग जाहिर गर्लफ्रेंड ने भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लाइव वीडियो में ब्रेकअप का ऐलान किया। साथ ही ये भी बताया कि किस तरह से मुनव्वर एक वक्त पर कई लड़कियों के दिल से खेल रहा था। रोते हुए नजीला ने मुनव्वर फारुकी की पोल खोली है और अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

नाजिला ने किया लाइव ब्रेकअप

मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड नाजिला ने हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडियन के बारे में कुछ बड़े खुलासे किए, जो इस समय ‘बिग बॉस 17’ के घर के अंदर हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे आयशा और मुनव्वर के एक साथ होने की जानकारी नहीं थी, मुझे पूरी तरह से अलग कहानी बताई जा रही थी और मुझे यह विश्वास दिलाया गया था कि मैं उसके जीवन में एकमात्र लड़की थी, मैं एकमात्र महिला थी जिससे वह प्यार करता था, लेकिन यह सच नहीं था और इसमें कई अन्य लड़कियां भी शामिल थीं जिनके बारे में मैं बात नहीं करना चाहती।’ इसी के साथ नाजिला ने अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया और साफ कर दिया कि वो अब उस शख्स के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं।

सभी के सामने रखा अपना पक्ष

नजीला ने कहा, ‘मैं चुप रही क्योंकि मैं देखना चाहती थी कि उसे क्या कहना था और उसने इस पूरी बात को कैसे सही ठहराया। यह सिर्फ झूठ का पुलिंदा था और मैं इस सब से संतुष्ट नहीं हूं। मुझे किसी को भी सफाई देने की जरूरत नहीं है।’  मैं लाइव पर आना भी नहीं चाहती थी, लेकिन चीजें इस हद तक बढ़ गईं कि मुझे लाइव आना पड़ा और इस कहानी में अपना पक्ष रखना पड़ा। यह मेरी सच्चाई है और मुझे इसे साबित करने की जरूरत नहीं है।’ 

यहां देखें वीडियो

नाजिला संग रिलेशन का ऐसे हुआ था खुलासा

दरअसल, ‘लॉकअप’ जीतकर बाहर आने के बाद मुनव्वर फारुकी ने दुनिया के सामने नाजिला संग रिलेशन को स्विकार किया था। उन्होंने खुलकर बताया था कि वो नाजिला को डेट कर रहे हैं। उनके बाहर आने के बाद नाजिला ने भी उनके लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा था। इतना ही नहीं दोनों साथ में हर पार्टी में स्पॉट किए जा रहे थे। इसके अलावा ‘लॉकअप’ जीत की खुशी में हुए सेलिब्रेशन में भी नाजिला और मुनव्वर हाथों में हाथ डाले पहुंचते थे। सोशल मीडिया पर नाजिला मुनव्वर फारुकी पर भर-भरकर प्यार लुटाती थी। दोनों एक साथ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए। लोगों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही थी। इसके बाद मुन्नवर ‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा बने। उनके बीबी हाउस में जाने के बाद नाजिला ने उन्हें पोस्ट साझा कर के विश भी किया था, लेकिन फिर उनका कोई नया पोस्ट नहीं आया और उन्होंने मुनव्वर को सपोर्ट करना भी बंद कर दिया और इसके बाद उनका एक क्रिपटिक पोस्ट वायरल हुआ। 

वायरल हुआ पुराना पोस्ट

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘एक चीज जो मैं चाहती थी कि ज्यादा लोग जाने वो ये है कि जैसे लोग ऑनलाइन नजर आते हैं वैसे असल में नहीं होते। कोई भी पाक साफ और एकदम सही नहीं होता, जैसे वो दिखावा कर रहा होता है। सच्चाई सामने आने के बाद हैरानी होती है। इसलिए ही शायद कहते हैं अपने आइडल से मत मिलो, क्योंकि असल में वो कुछ और ही होते हैं, जैसा सोचा होता है उससे बिल्कुल अलग। इसलिए टीवी या ऑनलाइन कुछ देखकर मुर्ख न बनें।’ माना जा रहा है कि नाजिला ने ये पोस्ट मुनव्वर संग खराब हुए रिश्ते को लेकर ही किया था। अब इसकी क्या सच्चाई है ये तो नाजिला ही बेहतर बता सकती हैं।

आयशा खान ने लगाए ये आरोप

अब फैंस का कहना है कि नाजिला और मुनव्वर का ब्रेकअप हो गया है और उसकी वजह इंफ्लुएंसर आयशा खान के आरोप हैं। हाल में ही आयशा खान ने बताया, ‘बिग बॉस में इस वक्त एक कंटेस्टेंट है, जिसने एक म्यूजिक वीडियो के लिए मुझे मैसेज किया था। मैं उसे जानती थी इस लिए मैंने उसे इस काम के लिए हां कह दिया। ये म्यूजिक वीडियो तो नहीं बन पाया, लेकिन उस शख्स ने मुझसे कहा कि वो मुझे प्यार करने लगा है। मैं भी उसके प्यार में पड़ गई। इसके बाद हम रिलेशन में आ गए। मुझे पता था कि वो किसी और के साथ रिलेशन में था, लेकिन उसने दावा किया कि अब उसका ब्रेकअप हो गया है।’ 

आयशा ने की गर्लफ्रेंड से भी बात

आयशा इस बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं, ‘वो जब बिग बॉस में जा रहा था मैंने उसकी गर्लफ्रेंड के सोशल मीडियो हैंडल पर उसकी तस्वीर देखी, जिसके बाद साफ हुआ कि वो मेरे साथ ही उसे डेट कर रहा था।’ इस बात के सामने आने के बाद आयशा ने उस शख्स की गर्लफ्रेंड से भी बात की और उसने बताया कि मुनव्वर ने उससे कई वादे किए हैं और कहा है कि वो शो से बाहर आते ही उससे शादी करेगा। इसके अलावा आयशा ने कहा कि वो शख्स शो में जैसा दिख रहा है वैसे बिल्कुल भी नहीं है। वो पूरी तरह से फेक और झूठा है। इस बातचीत के वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद ही फैंस ने अंदाजा लगा लिया था कि अचानक नाजिला ने मुनव्वर को सपोर्ट करना क्यों छोड़ दिया। 

ये भी पढ़ें: सामने आई जेठालाल की रियल बहू की तस्वीर, क्यूटनेस में करती हैं टप्पू की पत्नी को फेल

बेटे की शादी में रोमांटिक हुए जेठालाल, पत्नी के हाथों में लगाई मेहंदी फिर किया जोरदार डांस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version