Shah Rukh Khan- India TV Hindi

Image Source : PTI
शाहरुख खान।

‘डंकी’ की सक्सेज के बाद शाहरुख खान ने हमेशा की तरह ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन शुरू किया, जिसके बाद आस्क एसआरके ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगा। इस सवाल-जवाब के दौर में फैंस ने बॉलीवुड के किंग खान से कई अजब-गजब सवाल पूछे। वैसे शाहरुख खान का ये डिस्कशन ज्यादातर फिल्म के इर्द-गिर्द ही रहा। इसी बीच एक फैन ने ‘डंकी’ के बजट को लेकर सवाल पूछ लिया, जो शायद एक्टर को खासा पसंद नहीं आया। एक्टर ने इस सवाल का जवाब काफी तीखे तरीके से दिया। 

क्या था फैन का सवाल

दरअसल, शाहरुख खान के फैन ने ‘डंकी’ की कमाई को लेकर ट्वीट किया, ‘सर, डंकी बजट को लेकर बहुत अफवाहें हैं। कुछ लोग कह रहे हैं 85 करोड़ रुपये। कुछ लोग कह रहे हैं 120 करोड़। कुछ लोग कह रहे हैं 350 करोड़। सोचा डंकी बनाने वाले से ही पूछ लिया जाए।’ इस सवाल के जवाब में एक्टर ने कहा, ‘भाई जिसका बिजनेस है उसे करने दें। कृपया अपना समय किसी और चीज में लगायें।’ इससे साफ है कि शाहरुख खान फैन को फिल्म का बजट बतातने में जरा भी इंट्रेस्टेंड नहीं थे। 

यहां देखें ट्वीट

फिल्म ‘डंकी’ के बारे में खास बातें 

‘डंकी’ राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की एक साथ पहली फिल्म है। निर्देशक ने यह बताया है कि फिल्म अवैध रूप से विदेश जाने वाले लोगों और उनके हालातों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह शीर्षक आप्रवासियों द्वारा अपनाई जाने वाली एक टर्म से संबंधित है जिसे डंकी फ्लाई के रूप में जाना जाता है। ‘डंकी’ का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। कलाकारों में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन इरानी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण हिरानी, गौरी खान और ज्योति देशपांडे ने किया है। 

क्या है ‘डंकी रूट’

अब ‘डंकी रूट’ आखिर क्या है? फिल्म देखने वाले लोगों को तो समझ आ गया होगा कि ‘डंकी रूट’ क्या है, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो जानना चाहते हैं कि असल में ये क्या है। ये एक ऐसा शब्द है जिससे ज्यादातर लोग जुड़ाव महसूस करते है, जो सालों से है, लेकिन कभी लाइमलाइट में नहीं लाया गया। इस पर गहराई से बात करें तो यह एक अवैध मार्ग है जिसे लोग बिना वीजा या किसी कानूनी कागजी औपचारिकता के सीमा पार की यात्राओं के लिए चुनते हैं। इस दौरान प्रवासियों को आमतौर पर कठिन रास्ते से गुजरना पड़ता है और कुछ को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। 

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस ने परिवार के साथ मनाया क्रिसमस, फिर अजीब तरीके से की आत्महत्या

फैंन ने शाहरुख खान से की ऐसी डिमांड, एक्टर को खोलना पड़ा भेद, बोले- मैं खुद को कैसे फायर करूं…

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version