बाहरी उत्तरी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ में तैनात एसीपी के बेटे की हत्या
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। बाहरी उत्तरी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ में तैनात एसीपी के बेटे की 23 जनवरी को उसके 2 दोस्तों ने हत्या कर दी थी। लेकिन अब तक शव बरामद नहीं किया जा सका है। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों दोस्तों ने ACP के बेटे को हरियाणा की मुनक नहर में धक्का दे दिया था। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
बाहरी उत्तरी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ में तैनात एसीपी के बेटे की 23 जनवरी को हत्या हो गई थी। 2 दोस्तों ने उसे हरियाणा की मुनक नहर में धक्का दे दिया था। शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने अभिषेक नाम के एक आरोपी को नरेला से गिरफ्तार कर लिया है और विकास नाम के दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत नष्ट करना) के तहत एफआईआर दर्ज की है। ये जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है।