
यूपी विधानसभा में बोल रहे CM योगी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय विधानसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने भारत रत्न दिए जाने के फैसले का स्वागत भी किया है। सीएम योगी ने कहा कि 2017 में बजट पेश किया तब भी भगवान राम को साक्षी मानकर बजट पेश किया था, आज जब बजट पेश कर रहे हैं तब अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार है। ये वजट भी भगवान राम को ही समर्पित है। अमृतकाल के पहले बजट में राम राज्य की अवधारणा को साकार करने का कार्य किया गया है।
विपक्ष को बजट के आकार से हो सकता है कि परेशानी होगी। क्योंकि देश में पहली बार 7 लाख 36 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया है। पिछले साल की तुलना में सात फीसदी की वृद्धि के साथ ये बजट पेश किया गया है। यूपी की शिक्षा, स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी को कैसे मजबूत कर सकें, आम लोगों के जीवन स्तर को उठाने के संकल्प के साथ ये बजट पेश किया गया है। यूपी की जीडीपी 2016-17 की तुलना में पिछले सात वर्ष के दौरान हमारी सरकार जीडीपी को दोगुना करने में सफल रही है। 2017 तक यूपी की कुल जीडीपी 12 और 13 लाख तक ही थी। जितना काम करने के लिए 70 साल लग गए, उतना हमने सात साल में ही दोगुना कर दिया। 2017 में छवीं अर्थव्यवस्था थे, लेकिन आज उत्तर प्रदेश देश में नंबर दो की अर्थव्यवस्था है।
उत्तर प्रदेश को हमने बीमारु राज्य से उबारा, आज हम सरप्लस स्टेट हैं। जनता पर हमने कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ाया। देश में सबसे कम डीजल-पेट्रोल की दर उत्तर प्रदेश में है। इसके पीछे रामराज्य की ही अवधारणा है।
