Vasant Panchami पर बनाएं रवा केसरी, परफेक्ट रंग और स्वाद के लिए अपनाएं ये रेसिपी


Vasant Panchami special recipe- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
Vasant Panchami special recipe

Vasant Panchami 2023: वसंत पंचमी आ गई है और इस दिन लोग पीले-पीले व्यंजन बनाते और खाते हैं।  ऐसे में आप रवा केसरी का सेवन कर सकते हैं जिसे बनाना बेहद ही आसान है। दरअसल, इसे भोग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसका रंग हल्का वसंती पीला होता है और इसका स्वाद थोड़ा मीठा होता है। पर ज्यादातर लोगों को इसे बनाने की रेसिपी मालूम नहीं होती तो ऐसे में जानते हैं रवा केसरी बनाने की वो रेसिपी जिसे आप आसानी से अपना सकते हैं। साथ ही जिसे खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। क्या है ये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

रवा केसरी की रसिपी-Rawa kesari recipe

रवा केसरी बनाने के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस आपको कुछ चीजों की जरूरत है जैसे

-रवा 
-केसर
-दूध
-चीनी
-ड्राई फ्रूट्स

सिल्की और स्मूथ हेयर के लिए आज़माएं चावल के ये घरेलू उपाय, मलमल से भी मुलायम हो जाएंगे बाल

रवा केसरी बनाने का तरीका-How to make rawa kesari in hindi

रवा केसरी बनाने के लिए आपको करना ये है कि सबसे पहले एक पैन या कड़ाही लें और इसमें 2 से 4 चम्मच घी डालें। फिर इसमें रवा डालें और अच्छी तरह से भून लें। जब ये भून जाए और रवा बड़ा-बड़ा सा नजर आने लगे तो इसमें थोड़ा सा पानी और चीनी डालकर पकाएं। इसके बाद आपको करना ये है कि 1 कप दूध लें और इसमें केसर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसे रवा में डालें। सबकुछ अच्छी तरह से पकने दें। इसके बाद इसमें ऊपर से 1 चम्मच घी डालें और रंग आने तक अच्छी तरह से पकाएं। फिर इसमें ऊपर से ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। सबको अच्छी तरह से मिलाकर, गैस बंद कर लें।

rawa kesari recipe

Image Source : SOCIAL

rawa kesari recipe

Valentine’s Day पर भूलकर भी न करें ये गलती, प्यारभरे रिश्ते में पड़ सकती है दरार

आप चाहें तो इसमें ऊपर से इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं। ये इसके स्वाद को बेहतर बनाता है। फिर इसे सर्व करें और इस तरह तैयार हो गया आपका रवा केसरी जिसे आप वसंत पंचमी पर आराम से खा सकते हैं।

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *