मनोज जरांगे ने दी चेतावनी।- India TV Hindi

Image Source : ANI
मनोज जरांगे ने दी चेतावनी।

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने राज्य सरकार को चेतावनी जारी की है। उन्होंने बुधवार को सरकार पर  मराठा समुदाय को धोखा देने का आरोप लगाया है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं और बुधवार को उनके अनशन का पांचवां दिन है। जरांगे ने सरकार को चेतावनी देते हुए ये तक कह दिया कि अगर भूख ख हड़ताल के दौरान उनकी मौत हो जाती है तो मराठा समुदाय के लोग महराष्ट्र को लंका की तरह जला देंगे। 

जरांगे का स्वास्थ्य खराब हो रहा

मराठा नेता मनोज जरांगे के नजदीकी लोगों को कहना है कि उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा है लेकिन वह चिकित्सकों को अपनी जांच नहीं करने दे रहे हैं। उनकी नाक से खून बह रहा है लेकिन न तो पानी पी रहे हैं और न ही दवाएं ले रहे हैं। बता दें कि ये एक साल से भी कम समय में चौथी बार है जब जरांगे मराठा समुदाय को ओबीसी  के तहत शामिल करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं।

जरांगे ने जारी की चेतावनी

मनोज जरांगे ने जालना में प्रदर्शन स्थल पर संवाददाताओं से कहा है कि रामायण में भगवान हनुमान ने पूंछ से लंका में आग लगा दी थी। अगर मैं इस प्रदर्शन के दौरान मर गया तो मराठा, महाराष्ट्र को लंका बना देंगे। उन्होंने यह भी धमकी दी कि महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोई भी सार्वजनिक सभा नहीं होने दी जाएगी।

सरकार पर लगाए बड़े आरोप

जरांगे ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्रियों देवेन्द्र फडणवीस एवं अजित पवार पर ‘सगे-संबंधियों’ से जुड़ी मसौदा अधिसूचना को लागू नहीं करके और पिछले साल आंदोलन के दौरान मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दायर मामलों को वापस नहीं लेकर मराठा समुदाय को धोखा दिया है। जरांगे ने ये भी कहा कि अजित पवार छगन भुजबल का समर्थन कर रहे हैं जबकि भुजबल मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने के खिलाफ हैं। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version