गीता शिवराजकुमार के साथ डीके शिवकुमार- India TV Hindi

Image Source : FILE-PTI
गीता शिवराजकुमार के साथ डीके शिवकुमार

बेंगलुरू: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट में अलग-अलग राज्यों के 39 उम्मीदवार हैं। इनमें से कर्नाटक के सात लोकसभा प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक के लिए जिन सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है उनमें से दो सीट पर VIP कैंडिडेट हैं। 

डीके सुरेश पर फिर जताया भरोसा

बेंगलुरू ग्रामीण लोकसभा सीट पर सांसद डीके सुरेश पर एक बार फिर से भरोसा जताया गया है।  डीके सुरेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भाई हैं।  2019 के चुनाव में कर्नाटक से कांग्रेस ने डीके सुरेश के रुप में एक मात्र सीट जीती थी। 

कन्नड़ एक्टर की पत्नी को दिया टिकट

शिवमोग्गा से कांग्रेस ने गीता शिवराजकुमार को टिकट दिया है। यहां से बीएस येदियुरप्पा के बड़े बेटे बीवाई  राघवेंद्र यहां से सांसद हैं। गीता शिवराजकुमार कन्नड़ फिल्मों के सुपर स्टार शिवराजकुमार की पत्नी हैं। शिवराजकुमार के पिता राजकुमार कन्नडा फिल्म इंडस्ट्री के लेंजेडरी आर्टिस्ट थे। कर्नाटक में शिवराजकुमार की जबरदस्त फैन फोलोइंग है उनके दिवंगत छोटे भाई पुनीत राजकुमार और पिता राजकुमार के लिए भी कर्नाटक के लोगों के मन में सम्मान है। 

दरअसल कांग्रेस शिव राजकुमार को ही पार्टी में लाकर चुनाव लड़वाना चाहती लेकिन शिवराजकुमार ने अपनी पत्नी को आगे कर दिया। कांग्रेस पार्टी को लगता है कि कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में राजकुमार परिवार का आना उनके लिए चुनाव में फायदेमंद होगा।

पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों का ऐलान

बता दें कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का है, जो एक बार फिर केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों की 39 सीट के लिये उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई थी। राहुल गांधी के अलावा इस सूची में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। वेणुगोपाल केरल की अलप्पुझा, थरूर तिरुवनंतपुरम और बघेल छत्तीसगढ़ की राजनांदगाव सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version