bee attack- India TV Hindi

Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE
मधुमक्खियों के हमले में शख्स की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि यहां एक खेत में काम करते समय मधुमक्खियों ने एक शख्स की जान ले ली। बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों के डंक मारने से एक 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर अंबाह पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत करोली माता रोड पर हुई। 

तीन अन्य मजदूर अस्पताल में भर्ती

इस मामले में सरकारी चिकित्सा अधिकारी डी एन यादव ने बताया कि मधुमक्खियों के झुंड ने एक कृषि क्षेत्र में मजदूरों के एक समूह पर हमला कर दिया। सिविल सर्जन गजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस घटना में पांच मजदूरों को चिकित्सा सुविधाओं में ले जाया गया और उनमें से एक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यादव के अनुसार, घायल श्रमिकों में से एक का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि तीन अंबाह के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।

50 लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला 

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जहां मधुमक्खियों के हमले में कम से कम 50 लोग घायल हो गए थे। ये घटना माधोपुर जिले के बौंली उपखण्ड क्षेत्र के हनुत्या गांव में तब हुई जब कुछ गांव वाले एक शव का दाहसंस्कार करने गए थे। लेकिन इसी दाहसंस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के इस हमले में करीब 50 लोग घायल हो गये। इनमें से करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें बौंली अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।

इस मौसम में खतरना हो जाती हैं मधुमख्यिां

दरअसल, गर्मी के मौसम में मधुमक्खियां नई जगह की तलाश में रहती हैं। इस दौरान थोड़ा भी खतरा महसूस होने पर वे बड़े झुंड में हमला करती हैं। एक-एक मधुमक्खिी हर एक डंक के साथ जहर की थैली छोड़ती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो 200 के आसपास डंक लगने पर एक व्यक्ति की जान भी जा सकती है। लिहाजा इस मौसम में मधुमक्खियों से बचकर रहना चाहिए। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version