
राजद सांसद अशफाक करीम ने दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता पार्टी, राजद को करारा झटका लगा है। कटिहार से पार्टी के पूर्व सांसद अहमद अशफाक करीम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अशफाक करीम ने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे कि वो कभी भी पार्टी छोड़ सकते हैं। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अपने लिखे पत्र में अहमद अ्शफाक करीम ने इसकी जानकारी दी और लिखा कि वो पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने पत्र में कोई खास वजह नहीं बताई है।
अशफाक का इस्तीफा
(कटिहार से निरंजन कुमार की रिपोर्ट)