Apr 23, 2024
11:38 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स की बेहतरीन बल्लेबाजी
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। मार्कस स्टोइनिस ने 124 रनों की पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। उनके साथ- साथ निकोलस पूरन ने भी 34 रन बनाकर टीम की जीत में योगदान दिया।
Apr 23, 2024
11:30 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स 6 विकेट से जीता मैच
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया है। टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए।
Apr 23, 2024
11:23 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 18 ओवर के बाद 188 रन बनाकर खेल रही है। टीम की ओर से मार्कस स्टोइनिस 106 रन और दीपक हुड्डा 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 9 गेंदों में 23 रन चाहिए।
Apr 23, 2024
11:19 PM (IST)
मार्कस स्टोइनिस ने जड़ा शतक
मार्कस स्टोइनिस ने 56 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के जड़े हैं।
Apr 23, 2024
11:12 PM (IST)
निकोलस पूरन लौटे पवेलियन
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम की ओर से दीपक हुड्डा क्रीज पर आए हैं। टीम को जीत के लिए 19 गेंदों में 48 रनों की जरूरत है।
Apr 23, 2024
11:05 PM (IST)
बल्लेबाजों के बीच शानदार साझेदारी
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज 69 रनों की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 157 रन है। मार्कस स्टोइनिस 87 रन और निकोलस पूरन 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स को इस मैच को जीतने के लिए 24 गेंदों में 54 रनों की जरूरत है।
Apr 23, 2024
10:52 PM (IST)
लखनऊ की टीम की पारी के 14 ओवर हुए पूरे
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 14 ओवर के बाद 123 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज 30 रनों से ज्यादा की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 36 गेंदों में 87 रनों की जरूरत है।
Apr 23, 2024
10:39 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 12 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान 98 रन बनाए हैं। टीम की ओर से निकोलस पूरन 2 रन और मार्कस स्टोइनिस 61 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 23, 2024
10:27 PM (IST)
लखनऊ की टीम की आधी पारी हुई समाप्त
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 10 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। मार्कस स्टोइनिस अर्धशतक पूरा कर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं देवदत्त पडिक्कल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 23, 2024
10:17 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 8 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 7 रन और मार्कस स्टोइनिस 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 71 गेंदों में 144 रनों की जरूरत है।
Apr 23, 2024
10:07 PM (IST)
पावरप्ले में टीम का हाल
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पावरप्ले के दौरान 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से देवदत्त पडिक्कल 2 रन और मार्कस स्टोइनिस 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 23, 2024
10:03 PM (IST)
केएल राहुल लौटे पवेलियन
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज केएल राहुल 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम की ओर से देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 37 रन है।
Apr 23, 2024
9:58 PM (IST)
लखनऊ की टीम की पारी के 4 ओवर हुए पूरे
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 4 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान 33 रन बना लिए हैं। टीम ने केएल राहुल 16 रन और मार्कस स्टोइनिस 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 23, 2024
9:46 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 2 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 11 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 9 रन और मार्कस स्टोइनिस 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 23, 2024
9:40 PM (IST)
क्विंटन डि कॉक बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक बिना खता खोले आउट हो गए हैं। केएल राहुल के साथ मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर आए हैं। टीम ने 1 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 1 रन बना लिया है।
Apr 23, 2024
9:36 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजी हुई शुरू
लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी शुरू हो गई है। टीम की ओर से क्विंटन डि कॉक और केएल राहुल क्रीज पर आए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने गेंदबाजी के लिए दीपक चाहर को भेजा।
Apr 23, 2024
9:21 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया 211 रनों का टारगेट
चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए हैं। टीम के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 108 रन बनाए, वहीं शिवम दुबे ने भी 66 रनों की पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स को इस मुकाबले को जीतने के लिए 120 गेंदों में 211 रनों की जरूरत है।
Apr 23, 2024
9:16 PM (IST)
शिवम दुबे हुए रन आउट
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शिवम दुबे रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 205 रन है।
Apr 23, 2024
9:10 PM (IST)
रुतुराज गायकवाड़ की शानदार बल्लेबाजी
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने 56 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है। वहीं शिवम दुबे अर्धशतक पूरा कर 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम ने 18 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना लिए हैं।
Apr 23, 2024
8:56 PM (IST)
चेन्नई की टीम का बड़ा ओवर
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले ओवर में 19 रन बनाए हैं। शिवम दुबे ने पिछले ओवर में 3 छक्के लगाकर 37 रन बना लिए हैं। वहीं रुतुराज गायकवाड़ 92 रन बनकर खेल रहे हैं। टीम ने 16 ओवर के बाद 160 रन बना लिए हैं।
Apr 23, 2024
8:42 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 14 ओवर के बाद 119 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से रुतुराज गायकवाड़ 75 रन और शिवम दुबे 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 23, 2024
8:34 PM (IST)
रवींद्र जडेजा हुए आउट
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रवींद्र जडेजा 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रुतुराज गायकवाड़ के साथ शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं। टीम ने 12 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन है।
Apr 23, 2024
8:22 PM (IST)
टीम की आधी पारी हुई समाप्त
चेन्नई की टीम ने 10 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। टीम के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ अर्धशतक पूरा कर 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं रवींद्र जडेजा 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 23, 2024
8:11 PM (IST)
8 ओवर के बाद चेन्नई की टीम का स्कोर
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 8 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाकर खेल रही है। रवींद्र जडेजा 10 रन और रुतुराज गायकवाड़ 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम 8.25 के मौजूदा रन रेट के साथ खेल रही है।
Apr 23, 2024
7:59 PM (IST)
डेरिल मिचेल हुए आउट
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज डेरिल मिचेल 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम की ओर से रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए हैं। टीम ने पावरप्ले के दौरान 2 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं।
Apr 23, 2024
7:51 PM (IST)
चेन्नई की टीम की पारी के 4 ओवर हुए पूरे
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 4 ओवर के बाद 37 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से रुतुराज गायकवाड़ 26 रन और डेरिल मिचेल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाज 33 रनों की साझेदारी बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 23, 2024
7:40 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 2 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 5 रन और रुतुराज गायकवाड़ 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 23, 2024
7:38 PM (IST)
अजिंक्य रहाणे लौटे पवेलियन
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया है। अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रुतुराज गायकवाड़ के साथ डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। 1 ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 10 रन है।
Apr 23, 2024
7:33 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी हुई शुरू
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी शुरू हो गई है। टीम की ओर से अजिंक्य रहाणे और रुतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने मैट हेनरी को गेंदबाजी के लिए भेजा है।
Apr 23, 2024
7:12 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट विकल्प:
देवदत्त पडिक्कल, अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह चरक, मणिमारन सिद्धार्थ।
Apr 23, 2024
7:11 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट विकल्प:
समीर रिजवी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर।
Apr 23, 2024
7:09 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग XI:
क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर।
Apr 23, 2024
7:08 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI:
अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना।
Apr 23, 2024
7:02 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर कप्तान केएल राहुल ने गेंदबाली का फैसला लिया। थोड़ी ही देर में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज क्रीज पर आएंगे।
Apr 23, 2024
6:41 PM (IST)
आज के मैच में मौसम का हाल
चेन्नई में आज तापमान 22 प्रतिशत नमी के साथ 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
Apr 23, 2024
6:39 PM (IST)
आज के मैच में पिच का हाल
चेन्नई की पिच तेज गेंदबाज और स्पिनर्स के लिए बराबर की मददगार साबित हो सकती है। चेन्नई की पिच स्पिनर्स के लिए ज्यादा मुफीद होती है हालांकि यहां पर बॉल बैट पर सीधे आसानी से नहीं आती, इसलिए बल्लेबाज ज्यादा बड़े शॉट नहीं खेल पाते हैं।
Apr 23, 2024
6:32 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड:
क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर, अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह चरक, मणिमारन सिद्धार्थ, अरशद खान, प्रेरक मांकड़, अमित मिश्रा, काइल मेयर्स, शमर जोसेफ, एश्टन टर्नर, नवीन-उल-हक, देवदत्त पडिक्कल, मयंक यादव।
Apr 23, 2024
6:31 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड:
अजिंक्य रहाणे, रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, समीर रिजवी, मोइन अली, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, निशांत सिंधु , मिचेल सेंटनर, डेरिल मिचेल, अरवेल्ली अवनीश, महेश थीक्षाना, आरएस हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, अजय जादव मंडल, रिचर्ड ग्लीसन।
Apr 23, 2024
6:26 PM (IST)
आईपीएल 2024 का 39वां मैच
लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच इस सीजन का दूसरा मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले खेले रहे मैच में लखनऊ की टीम ने सीएसके को हराया था।