OnePlus 12, OnePlus 12 New Color, OnePlus 12 color varient, OnePlus 12 Glacial White, Glacial White - India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
वनप्लस भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है नया स्मार्टफोन।

दुनियाभर में वनप्लस की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए कम दाम में दमदार फीचर्स और अट्रैक्टिव डिजाइन के साथ स्मार्टफोन पेश करती है। वनप्लस ने पिछले साल दिसंबर में OnePlus 12 को बाजार में उतारा था। अगर आप वनप्लस के फैंस और एक नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वनप्लस एक नया स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है। 

दुनियाभर में OnePlus 12 को फैंस ने जमकर पसंद किया। इस सीरीज में वनप्लस की तरफ से दमदार फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। पिछले काफी समय से यह संकेत मिल रहे थे कि कंपनी OnePlus 12 का नया वेरिएंट लाएगी। अब इसको लेकर एक बड़ी अपडेट आ गई है। 

नए वेरिएंट का होगा खास नाम

OnePlus अगले महीने जून में OnePlus 12 का नया वेरिएंट बाजार में उतारेगा। अगर आप वनप्लस का नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ दिन का और इंतजार कर लें। वनप्लस 6 जून 2024 को OnePlus 12 का नया कलर वेरिएंट पेश करेगा। वनप्लस नए वेरिएंट को Glacial White नाम से पेश कर सकता है। 

अगर आप इस OnePlus 12 के इस नए वेरिएंट को लेना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यह लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को एक डिफरेंट डिजाइन मिलेगा। अभी तक यह वेरिएंट सिर्फ चीन के मार्केट में ही उपलब्ध था लेकिन अब इसे कंपनी भारत के साथ साथ ग्लोबल मार्केट में भी उपलब्ध कराएगी। 

OnePlus 12 के Glacial White वेरिएंट को लेकर कंपनी ने कहा कि इसे बर्फीले ग्लेशियर्स की ब्यूटी से इंस्पायर होकर तैयार किया गया है। कंपनी की मानें तो अपकमिंग वेरिएंट यूजर्स को एक डिफरेंट फील लेगा लेकिन फीचर्स के मामले में यह OnePlus 12 सीरीज की ही तरह होगा। 

OnePlus 12 के फीचर्स

  1. OnePlus 12 में कंपनी ने 6.82 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया है। 
  2. इसका डिस्प्ले एमोलेड पैनल का होगा जिसमें Dolby Vision, HDR10+ और 120hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। 
  3. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। 
  4. परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। 
  5. OnePlus 12 में 24GB तक की रैम और 1TB तक की बड़ी स्टोरेज मिलती है। 
  6. फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50+64+48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप रियर में दिया गया है।
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देती है। 
  8. OnePlus 12 को पॉवर देने के लिए इसमें 5400 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे आप 100W की फास्ट चार्जिंग से चार्ज कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Vi ने करोड़ों यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, दो नए प्लान में Free मिलेगा Netflix





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version