Radhika Merchant, anant Ambani- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
भांजे संग दिखा राधिका का गजब का बॉन्ड

अंबानी परिवार ने 29 मई, 2024 से 1 जून, 2024 तक अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए आलीशान क्रूज पर एक ग्रैंड पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई नामी हस्तियां शामिल हुईं और इसकी कई झलकियां लगातार इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इन झलकियों में अंबानी का पूरा परिवार जश्न में डूबा नजर आया। आकाश ने श्लोका संग डांस किया तो अंनत अपने सेलिब्रिटी दोस्तों संग पार्टी करते दिखे। वहीं नीता और मुकेश भी पार्टी में आए मेहमानों संग चिल करते नजर आए। इसी बीच इस क्रूज पार्टी से कुछ नई तस्वीरें सामने आई है, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। 

भांजे संग दिखा राधिका का गजब का बॉन्ड

हम जिस वायरल तस्वीरों की बात कर रहे हैं उसमें राधिका मर्चेंट अपनी ननद के बेटे यानी की कृष्‍णा संग नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मामी-भांजे के बीच गजब का बॉन्ड दिखने को मिल रहा है। पहली तस्वीर में मुकेश अंबानी ईशा के बेटे कृष्णा को राधिका को देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में होने वाली मामी अपने लाडले भांजे को अपनी गोद में बैठाकर पार्टी का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। राधिका की कृष्‍णा संग ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वारल हो रही है। लोग दोनों की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Image Source : INSTAGRAM

भांजे संग दिखा राधिका का गजब का बॉन्ड

अनंत-राधिका की शादी की पूरी डिटेल

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनकी शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में होगी। फंक्शन की शुरूआत 12 जुलाई को शुभ विवाह से होगी। इसके बाद 13 जुलाई को होने वाले आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन होगा। उसी के साथ ड्रेस कोड की बात करें तो इस शानदार रॉयल शादी के लिए ‘इंडियन फॉर्मल’ ड्रेस कोड तय किया गया है, तो 14 जुलाई को मंगल उत्सव यानी रिसेप्शन के दिन लिए ड्रेस कोड ‘इंडियन चिक’ रखा गया है।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version