प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी। - India TV Hindi

Image Source : PTI
प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी।

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को पूर्ण बहुमत के साथ 292 सीटें मिली हैं। भाजपा ने पूरा चुनाव पीएम मोदी के चेहरे और उनकी गारंटी पर लड़ा था। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 महीने में 24 राज्यों में कुल 181 रैलियां की थीं। अब हम इस खबर में जानेंगे की पीएम मोदी ने जहां रैलियां की वहां पर भाजपा का स्ट्राइक रेट कितना रहा है। 

यहां समझें पूरा डाटा




























राज्य/UT रैलियां सीटें जीतीं वोट शेयर
उत्तर प्रदेश  31 13 30%
पश्चिम बंगाल 20 6 27.2%
महाराष्ट्र  17 2 29.2%
बिहार  15 7 49.3%
ओडिशा 12 12 45.3%
कर्नाटक 10 8 53.9%
मध्य प्रदेश 10 10 47.3%
झारखंड 9 5 53.02%
राजस्थान 9 3 51.3%
गुजरात 6 5 43.2%
तमिलनाडु 6 0 53.4%
तेलंगाना  6 4 32.6%
आंध्र प्रदेश 5 2 59.3%
छत्तीसगढ़ 4 4 31.2%
पंजाब 4 0 54.2%
हरियाणा 3 1 47.5%
केरल  3 1 23.6%
असम 2 1 42.5%
हिमाचल प्रदेश 2 2 23.8%
दिल्ली 2 2 37.9%
उत्तराखंड 2 2 72.8%
गोवा 1 0 41.6%
जम्मू-कश्मीर 1 1 55.5%
त्रिपुरा 1 1 40.4%

क्या रहा जीत का आंकड़ा?

चुनावी सीजन में पीएम मोदी ने भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करते हुए 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में रैलियां और रोड सो किए। पीएम मोदी के भाषणों ने काफी सुर्खियां बटोरीं और उनके कुछ बयानों पर विपक्ष ने पलटवार भी किया। हालांकि, अलग सीटों को जीतने की बात करें तो पीएम मोदी ने जहां रैली या रोड सो किए, वहां भाजपा या एनडीए केवल 50 फीसदी सीटें ही जीत पाई। 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version