How to Restore deleted contact- India TV Hindi

Image Source : FILE
How to Restore deleted contact

How to recover deleted contact: कई बार ऐसा होता है कि हम अपने स्मार्टफोन में कुछ कर रहे होते हैं और हमसे कोई फाइल, या फिर किसी का नंबर गलती से डिलीट हो जाता है। इन दिनों कोई भी किसी का फोन नंबर याद नहीं रखता है। स्मार्टफोन के आने के बाद से किसी का नंबर याद रखना संभव भी नहीं है, क्योंकि कई लोग ऐसे हैं, जिनके मोबाइल के कॉन्टैक्ट्स में सैकड़ों नंबर होंगे। हर नंबर को याद करना संभव नहीं है। ऐसे में कॉन्टेक्ट डिलीट होने के बाद आप परेशान हो सकते हैं।

अगर, गलती से आपसे भी किसी का कॉन्टैक्ट नंबर डिलीट हो गया है और आप चाहते हैं कि वो रिकवर हो जाएगा, तो यह बेहद आसान है। हम आपको नीचे दिए गए स्टेप्स से डिलीट हुए नंबर को रिकवर करना बताने जा रहे हैं।

ऐसे रिकवर करें कॉन्टैक्ट

Android यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट को आमतौर पर Google Contat में सेव करते हैं। ऐसे में नंबर डिलीट होने के बाद आपको अपने फोन में गूगल कॉन्टैक्ट ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप कॉन्टैक्ट को रिकवर कर सकेंगे।

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Contact ऐप डाउनलोड करें।
  • इसके बाद अपने Gmail आईडी से लॉग-इन करें। 
  • यहां आपको Fix & Manage ऑप्शन पर टैप करना होगा, जिसके बाद आपको कॉन्टैक्ट नंबर इंपोर्ट और रीस्टोर करने का विकल्प मिलेगा।
  • यहां दिए गए ऑप्शन में से Restore Contacts पर टैप करें।
  • अब दिए गए Restore बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके स्मार्टफोन से जो भी कॉन्टैक्ट डिलीट हुए हैं वो रिकवर हो जाएंगे।

बैकअप करें रिकवर

  • अगर आपका फोन ऑटो बैकअप में है तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए नंबर रिकवर कर सकेंगे।
  • इसके लिए अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • फिर Backup & Restore ऑप्शन पर जाएं।
  • दिए गए Restore ऑप्शन पर टैप करें।
  • फिर Contacts ऑप्शन को चुनें। यहां आपको एक मैसेज दिखाई देगा, जिसमें आपसे पूछा जाएगा कि आप अपने डिलीट हुए कॉन्टैक्ट नंबर को वापस लाना चाहते हैं या नहीं? अगर आप हां करना चाहते हैं, तो Restore ऑप्शन पर टैप करें। इस तरह से आपके सभी डिलीट हुए कॉन्टैक्ट वापस आ जाएंगे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version