Raw Mango Mahani Recipe- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
Raw Mango Mahani Recipe

आपने अब तक आम की कई तरह की रेसिपी खायी होगी, चटनी, लौंजी, आम रस से लेकर आम पन्ना तक। लेकिन आज हम आपको आम की एक बेहद ख़ास रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह रेसिपी हिमाचल के पहाड़ों में खासतौर पर बनाई जाती है। इसका नाम है कच्चे आम की महानी…इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार आपने चखा तो बार बार बनाएंगे। तो चलिए हम आपको बताए हैं आप आम का महानी घर पर कैसे बनाएं?

कच्चे आम का महानी बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for making Raw Mango Mahani)

2 बड़े कच्चे आम, 2-3 कप पानी, 1 चम्मच धनिया के बीज, 1 चम्मच सौंफ के बीज, 1 चम्मच जीरा, 10 काली मिर्च के दाने

कच्चे आम का महानी कैसे बनाएं? (How to make Raw Mango Mahani?)

  • पहला स्टेप: सबसे पहले गैस ऑन कर कच्चे आम को 10 मिनट तक उबालें और फिर ठंडे पानी में 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें। अब उसके बाद बड़े एक कटोरे में गूदा निकालें। उसके बाद इसमें 2 कप पानी डालें और बीजों से भी गूदा निकालें। अब इसे एक तरफ रख दें।   

  • दूसरा स्टेप: अब एक मिक्सर जार में कच्चे आम का थोड़ा गूदा, पुदीने के कुछ पत्ते, 1-2 हरी मिर्च , 2-3 चम्मच चीनी/गुड़ और 1 कप पानी डालें। अब इसे स्मूथ होने तक ब्लेंड करें। जब ब्लेंड हो जाए तब थोड़े पानी के साथ इसे आम के बनाए हुए मिश्रण में डालें।

  • तीसरा स्टेप:  अब  1 चम्मच धनिया के बीज, 1 चम्मच सौंफ के बीज, 1 चम्मच जीरा, 10 काली मिर्च के दाने को गैस ऑन  कर 1 मिनट तक सूखा भून लें और फिर इसका दरदरा पाउडर बना लें।

  • चौथा स्टेप: अब इस बनाए हुस मसाले को आम के मिश्रण में डालें साथ ही 1 चम्मच काला नमक, 1 चम्मच लाल मिर्च के टुकड़े, 1 प्याज कटा हुआ, 1/4 कप ताजा धनिया कटा हुआ भी डालें। अब इन सभी सामग्रियों को आपस में मिक्स करें और चावल या रोटी के साथ आनंद लें।

  • नोट: यह व्यंजन ताजा ही सबसे अच्छा लगता है और कच्चे प्याज के कारण इसे स्टोर नहीं किया जा सकता है।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version