bomb- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
बीजेपी के केंद्रीय ऑफिस के पास बम मिला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय के पास एक बम जैसी चीज मिली है। इस सूचना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है और पुलिस ने पूरे एरिए को घेर रखा है। 

बीजेपी नेता ने उठाए सवाल

बीजेपी नेता और उत्तर कोलकाता प्रेसिडेंट तमघ्न घोष ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर बीजेपी के पार्टी दफ्तर के सामने मिली यह वस्तु बम है तो कोलकाता पुलिस की बम निरोधक टीम कहां है? उन्होंने ये भी कहा कि सुरक्षा में चूक हुई है।

गौरतलब है कि चुनाव बाद हिंसा की जांच के लिए एक विशेष टीम आज राज्य में आ रही है। उससे पहले बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय के पास एक बम जैसी चीज के मिलने से हंगामा मचा हुआ है। (रिपोर्ट- ओंकार सरकार)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version