भर्तृहरि महताब
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम और केंद्र में सरकार की गठन के बाद अब जल्द ही नई संसद का पहला सत्र भी शुरू होने वाला है। इसी क्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। आइए जानते हैं भर्तृहरि महताब के बारे में कुछ खास बातें। हमारी इस खबर में।
जानकारी के मुताबिक, भर्तृहरि महताब निचले सदन लोकसभा के अध्यक्ष के चुनाव तक पीठासीन अधिकारी के कर्तव्यों का पालन करेंगे। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि लोकसभा सदस्य के सुरेश, टीआर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंद्योपाध्याय प्रोटेम स्पीकर की सहायता करेंगे।
कौन हैं भर्तृहरि महताब?
भर्तृहरि महताब 6 बार ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। भर्तृहरि ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरेकृष्ण महताब के बेटे हैं।