Anurag Basu, Rajkumar Hirani- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
अनुराग बसु को राजकुमार हिरानी से होती है जलन

फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी अपनी दिल को छू लेने वाली कहानी से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने सफल रहे हैं। वहीं शाहरुख खान ही नहीं इंडस्ट्री के ज्यादातर सेलेब्रिटीज उनके काम के मुरीद हैं। अब अनुराग बसु भी उनके मुरीदों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस बीच ‘आशिकी 3’ के डायरेक्टर अनुराग बसु ने राजकुमार हिरानी की तारीफ करते हुए खुलासा किया है कि उन्हें उनसे जलन होती है। इतना ही नहीं उन्होंने राजकुमार हिरानी की फिल्मों के बारे में भी बात की।

अनुराग बसु को राजकुमार हिरानी से होती है जलन

हाल ही में समधीश भाटिया के पॉडकास्ट शो में शामिल हुए अनुराग बसु से पूछा गया कि वह किस निर्देशक से उन्हें बहुत ज्यादा जलन होती हैं। ‘बर्फी’ निर्देशक ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, ‘बहुत से हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मुझे राजू से जलन होती हैं।’ वहीं शो में उन्होंने राजकुमार हिरानी की फिल्मों के बारे में भी जिक्र किया। अनुराग बसु ने आगे कहा कि, ‘राजकुमार हिरानी ने एक निर्देशक के तौर पर अपनी एक खास जगह बनाई हुई है, उनकी फिल्में उनका परिचय देती हैं और वो बड़े पैमाने पर हिट फिल्में भी दे चुके हैं।’

राजकुमार हिरानी से क्यों जलते हैं अनुराग बसु

अनुराग बसु ने इस इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा कि ‘राजकुमार हिरानी ने वो क्रैक कर लिया है जो हम आज तक नहीं कर पाए हैं। मैं आज भी उनकी फिल्में देख सोच में पड़ जाता हूं कि कैसे वो इतना उच्छा काम कर लेते हैं। मैं आज तक इतना अच्छा नहीं कर पाया शायद… इसलिए मुझे उनसे जलन भी होती है। इतना ही नहीं उन्होंने बड़े पैमाने पर सुपरहिट फिल्में देने के साथ-साथ अपनी रचनात्मकता का भी परिचय दिया है। अनुराग बसु ने राजकुमार हिरानी को विनम्र व्यक्ति कहते हुए कहा कि ‘वो मेरी हर बात का जवाब हमेशा हंस के देते हैं।’

अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार हिरानी की आखिरी फिल्म ‘डंकी’ थी, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 220 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं अनुराग बसु की बात करें तो वह अपनी अगली फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें आदित्य रॉय कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी और नीना गुप्ता जैसे कलाकार हैं।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version