Jul 13, 2024
1:00 AM (IST)
15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर
15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। क्रीज पर टिम पेन 10 रन और नाथन कोल्टर नाइल 25 रन बनाकर मौजूद हैं।
Jul 13, 2024
12:46 AM (IST)
बेन कटिंग लौटे पवेलियन
पवन नेगी ने बेन कटिंग का विकेट हासिल कर लिया है। बेन कटिंग ने मैच में 11 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने 12 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नाथन कोल्टर नाइल 1 रन और टिम पेन 2 रन बनाकर मौजूद हैं।
Jul 13, 2024
12:42 AM (IST)
कैलम फर्ग्यूसन हुए आउट
कैलम फर्ग्यूसन मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन इरफान पठान की गेंद को वह समझ नहीं पाए और आउट हो गए। उन्होंने मैच में 23 रन बनाए हैं।
Jul 13, 2024
12:38 AM (IST)
10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर
10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। क्रीज पर बेन कटिंग 2 रन और कैलम फर्ग्यूसन 22 रन बनाकर मौजूद हैं।
Jul 13, 2024
12:32 AM (IST)
हरभजन सिंह ने हासिल किया विकेट
हरभजन सिंह ने डेनियल क्रिश्चियन को पवेलियन की राह दिखाई है। क्रिश्नियन का कैच युवराज सिंह ने पकड़ा है। वह मैच में सिर्फ 18 रन बना सके।
Jul 13, 2024
12:26 AM (IST)
पवन नेगी को मिली सफलता
पवन नेगी ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे आरोन फिंच को पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने 16 गेंदों में 17 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने 6 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं।
Jul 13, 2024
12:07 AM (IST)
3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर
3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कैलम फर्ग्यूसन और आरोन फिंच मौजूद हैं।
Jul 13, 2024
12:06 AM (IST)
बेन डंक भी हुए आउट
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के लिए धवल कुलकर्णी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने बेन डंक को आउट कर दिया है। डंक ने 10 रन बनाए हैं।
Jul 12, 2024
11:52 PM (IST)
धवल कुलकर्णी ने दिलाया विकेट
इंडिया चैंपियंस के लिए धवल कुलकर्णी ने दूसरा ओवर किया। इस ओवर में उन्होंने शॉन मार्श का विकेट हासिल किया है। मार्श ने सिर्फ 2 रन बनाए हैं।
Jul 12, 2024
11:32 PM (IST)
इंडिया चैंपियंस के बल्लेबाजों का कमाल
इंडिया चैंपियंस की तरफ से रॉबिन उथप्पा ने 65 रन, युवराज सिंह ने 59 रन, इरफान पठान ने 50 रन और यूसुफ पठान ने 51 रन बनाए हैं। इन प्लेयर्स की वजह से ही इंडिया चैंपियंस ने पहाड़ जैसा स्कोर बनाया। इंडिया चैंपियंस ने 254 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के लिए सभी गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं और महंगे साबित हुए। पीटर सिडल ने जरूर 4 विकेट हासिल किए।
Jul 12, 2024
11:24 PM (IST)
इंडिया चैंपियंस के लिए चार बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक
भारत की तरफ से बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। भारत के लिए रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान ने अर्धशतक लगाए हैं। इन प्लेयर्स की वजह से ही इंडिया चैंपियंस की टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही है। इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को जीतने के लिए 255 रनों का टारगेट दिया है।
Jul 12, 2024
11:22 PM (IST)
इरफान पठान हुए आउट
इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर लिया है। लेकिन 50 रन बनाकर वह आखिरी ओवर में आउट हो गए हैं।
Jul 12, 2024
11:20 PM (IST)
19 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर
19 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यूसुफ पठान 51 रन और इरफान पठान 44 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Jul 12, 2024
11:18 PM (IST)
यूसुफ पठान ने लगाया अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ यूसुफ पठान ने विस्फोटक बैटिंग की है। उन्होंने 22 गेंदों में ही अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान चार चौके और चार छक्के लगाए हैं।
Jul 12, 2024
11:15 PM (IST)
पठान भाई कर रहे विस्फोटक बैटिंग
इरफान पठान और यूसुफ पठान बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। 18 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इरफान पठान 44 रन और यूसुफ पठान 29 रन बनाकर मौजूद हैं।
Jul 12, 2024
11:06 PM (IST)
16 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर
16 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इरफान पठान 10 रन और यूसुफ पठान 14 रन बनाकर मौजूद हैं।
Jul 12, 2024
11:05 PM (IST)
अर्धशतक लगाने के बाद आउट हुए युवराज सिंह
युवराज सिंह 15वें ओवर में पीटर सिडल की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने धमाकेदार पारी खेली है। उन्होंने 28 गेंदों में 59 रन बनाए हैं।
Jul 12, 2024
11:00 PM (IST)
रॉबिन उथप्पा हुए आउट
रॉबिन उथप्पा अर्धशतक लगाने के बाद 65 रन बनाकर आउट हो गए। इंडिया चैंपियंस की टीम ने 11 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं।
Jul 12, 2024
10:35 PM (IST)
10 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर
10 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रॉबिन उथप्पा 64 रन और युवराज सिंह 15 रन बनाकर मौजूद हैं।
Jul 12, 2024
10:25 PM (IST)
रॉबिन उथप्पा की तूफानी बल्लेबाजी
रॉबिन उथप्पा ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में ही अर्धशतक लगा दिया है। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और चार छक्के लगाए हैं।
Jul 12, 2024
10:19 PM (IST)
पावरप्ले के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर
पावरप्ले के बाद इंडिया चैंपियंस की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान युवराज सिंह 2 रन और रॉबिन उथप्पा 36 रन बनाकर मौजूद हैं।
Jul 12, 2024
10:04 PM (IST)
अंबाती रायडू हुए आउट
चौथे ओवर में इंडिया चैंपियंस की टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू पीटर सीडल की गेंद पर आउट हो गए हैं। उन्होंने सिर्फ 14 रन बनाए हैं।
Jul 12, 2024
10:01 PM (IST)
इंडिया चैंपियंस के बल्लेबाज कर रहे बेहतरीन बैटिंग
इंडिया चैंपियंस के ओपनर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायडू अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। तीन ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस की टीम ने 32 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं।
Jul 12, 2024
9:54 PM (IST)
एक ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर
एक ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस की टीम ने बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायडू मौजूद हैं।
Jul 12, 2024
9:42 PM (IST)
इंडिया चैंपियंस की प्लेइंग इलेवन:
रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, विनय कुमार, हरभजन सिंह, धवल कुलकर्णी।
Jul 12, 2024
9:40 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की प्लेइंग इलेवन:
आरोन फिंच, कैलम फर्ग्यूसन, बेन कटिंग, डैनियल क्रिश्चियन, टिम पेन (विकेटकीपर), बेन डंक, बेन लॉफलिन, पीटर सिडल, ब्रेट ली (कप्तान), जेवियर डोहर्टी, नाथन कूल्टर-नाइल।
Jul 12, 2024
9:21 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने जीता टॉस
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के कप्तान ब्रेट ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Jul 12, 2024
9:16 PM (IST)
इंडिया चैंपियंस को बेहतर नेट रन नेट होने की वजह से मिली जगह
इंडिया चैंपियंस को अपने आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से इंडिया चैंपियंस ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली।
Jul 12, 2024
7:49 PM (IST)
इंडिया चैंपियंस की टीम
रॉबिन उथप्पा (विकेट कीपर), अंबाती रायडू, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, गुरकीरत सिंह मान, युवराज सिंह (कप्तान), इरफान पठान, पवन नेगी, हरभजन सिंह, अनुरीत सिंह, धवल कुलकर्णी, आरपी सिंह, विनय कुमार, नमन ओझा, सौरभ तिवारी, राहुल शर्मा, राहुल शुक्ला।
Jul 12, 2024
7:49 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम
शॉन मार्श, एरोन फिंच, बेन डंक, कैलम फर्ग्यूसन, बेन कटिंग, डेनियल क्रिश्चियन, टिम पेन (विकेट कीपर), नाथन कूल्टर-नाइल, जेवियर डोहर्टी, बेन लॉफलिन, ब्रेट ली (कप्तान), पीटर सिडल, ब्रैड हैडिन, जॉन हेस्टिंग्स, डर्क नैनेस।
