चिली में भूकंप के झटके।
चिली: दक्षिण अमेरिकी महादीप के देश चिली में एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। ये भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार आज सुबह महसूस किए गए हैं। वहीं भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के द्वारा इस भूकंप के बारे में जानकारी दी गई है। यूएसजीएस के द्वारा बताया गया कि चिली के एंटोफगास्टा में ये भूकंप के झटके महसूस किए गए। आगे ये भी बताया गया है कि ये भूकंप सैन पेड्रो डी अटाकामा शहर से 41 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 128 किलोमीटर की गहराई पर आया है। वहीं भूकंप आने के बाद लोग सहम से गए।
बता दें कि चिली प्रशांत महासागर में मौजूद “रिंग ऑफ फायर” में स्थित है। यहां पर अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं। इसी क्रम में साल 2010 में आए चिली में 8.8 तीव्रता के भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद यहां पर सुनामी आ गई थी, जिसकी वजह से 526 लोगों की मौत भी हो गई थी।
खबर अपडेट की जा रही है…