Bigg Boss Ott 3- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
कंटेस्टेंट्स दाने-दाने को होंगे मोहताज

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का ये सीजन अब जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले के नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही अब रोमांचक और दिलचस्प चीजें होने लगी हैं। अभी हाल ही में घर से दीपक चौरसिया का एविक्शन हो गया है, जिसके बाद मेकर्स ने सना सुल्तान और अदनान शेख को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हैरान कर देने वाले ट्विस्ट के बाद बिग बॉस ने अब घर में नया बाहरवाला कंटेस्टेंट का भी ऐलान कर दिया है, लेकिन उसे लेकर भी अब काफी तमाशा हो गया। बाहरवाला कंटेस्टेंट को लेकर बिग बॉस के घर में काफी कलेश देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर मेकर्स ने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का एक नया प्रोमो शेयर किया है जो तहलका मचा रहा है।

सना मकबूल बनी बाहरवाला कंटेस्टेंट

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में इन दिनों इन दिनों घर में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है। बिग बॉस में हो रहे हंगामा के बीच वीकेंड का वार में इस बार बहुत कुछ धमाकेदार देखने को मिला है, जिसके बाद अब घर में नया कलेश दिखाया गया। दरअसल, बिग बॉस ने सना मकबूल को नया बाहरवाला बना दिया और पुराने बाहरवाला कंटेस्टेंट्स को फायर कर दिया। वहीं हैरान करने वाली बात तो ये है कि, इसके बाद सना मकबूल ने विशाल पांडे को बातों ही बातों में अपने बाहरवाला कंटेस्टेंस होने का हिंट दे दिया। बस फिर क्या बिग बॉस ने सुनाते ही सना मकबूल और विशाल के खिलाफ एक्शन लेते हुए अपना ऐसा फैसला लिया कि सभी के होश उड़ गए।

बिग बॉस ने घर में की गैस सप्लाई बंद

शो में बिग बॉस ने पहले सना मकबूल और विशाल की जमकर क्लास लगाई और उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई है, जिसके बाद उन्होंने सभी घरवालों को एक साथ बैठा करके सना और विशाल की फुटेज दिखाई, जिसमें वो बाहरवाला कंटेस्टेंट होने को लेकर हिंट देते नजर आती हैं। बस इसके बाद बिग बॉस घरवालों को ऐसी सजा दी, जिससे सभी का दिमाग खराब हो गया। बिग बॉस ने सजा का ऐलान करते हुए कहा कि आज से घर के गैस सप्लाई बंद हो रेह हैं। जब तक सना और विशाल की ये सजा खत्म नहीं हो जाती तब तक घर में गैस नहीं जलेगा।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version