Jul 29, 2024
12:08 AM (IST)
टेबल टेनिस में हरमीत देसाई को मिली मात
टेबल टेनिस में भारत के हरमीत देसाई को हार मिली है। उन्होंने फ्रांस के फेलिक्स लेबरून के खिलाफ मुकाबला 0-4 से गंवाया है। वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और उन्होंने एकतरफा अंदाज में हार झेलनी पड़ी।
Jul 28, 2024
11:35 PM (IST)
एन श्रीराम बालाजी और रोहन बोपन्ना का डबल्स में देर रात 1:30 बजे शुरू होगा मुकाबला
पेरिस ओलंपिक पुरुष डबल्स के इवेंट में एन श्रीराम बालाजी और रोहन बोपन्ना का मुकाबला देर रात 1:30 पर शुरू होगा।
Jul 28, 2024
11:33 PM (IST)
हरमीत देसाई का टेबल टेनिस राउंड 64 मुकाबला हुआ शुरू
टेबल टेनिस में पुरुष सिंगल इवेंट में भारत के खिलाड़ी हरमीत देसाई का मुकाबला फ्रांस के लेबरन फिलिक्स के खिलाफ शुरू हो गया है।
Jul 28, 2024
9:02 PM (IST)
एचएस प्रणॉय ने जीता अपना ग्रुप मुकाबला
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस एचएस प्रणॉय ने पुरुष सिंगल ग्रुप राउंड में जर्मनी के खिलाड़ी फेबियन रूथ को लगातार 2 सेट 21-18 और 21-12 से मात देने के साथ जीत से पेरिस ओलंपिक 2024 में शुरुआत की है।
Jul 28, 2024
8:13 PM (IST)
बैडमिंटन में एचएस प्रणॉय का मुकाबला जारी
पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष सिंगल बैडमिंटन ग्रुप मैच में एचएस प्रणॉय का मुकाबला जर्मनी के खिलाड़ी के साथ शुरू हो गया है।
Jul 28, 2024
6:25 PM (IST)
सुमित नागल को मिली हार
टेनिस में भी भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। सुमित नागल मेन्स सिंगल्स के पहले राउंड में हार गए हैं। सुमित को मेजबान देश के खिलाड़ी कॉरेंटिन माउटेट (वर्ल्ड रैंकिंग- 68) के हाथों 2-6, 6-2, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।
Jul 28, 2024
6:07 PM (IST)
आर्चरी में भारतीय महिला टीम को मिली हार
आर्चरी में भारतीय महिला टीम को हार मिली है। टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ 6-0 से मुकाबला हार गई। इसी वजह से टीम को अंकिता भगत, दीपिका कुमारी और भजन कौर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसी वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी।
Jul 28, 2024
5:50 PM (IST)
भारतीय महिला आर्चरी टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ शुरू
भारतीय महिला आर्चरी टीम का पेरिस ओलंपिक में नीदरलैंड्स की टीम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है।
Jul 28, 2024
5:17 PM (IST)
अगले राउंड में पहुंची मनिका बत्रा
मनिका बत्रा ने राउंड ऑफ 32 में पहुंच गईं हैं। उन्होंने ग्रेट ब्रिटेन की अन्ना हर्सी को 4-1 से हराया। पहला गेम उन्होंने 11-8 से, दूसरा गेम 12-10 से, तीसरा गेम 11-9 से और पांचवां गेम 11-5 से जीता था। उन्हें सिर्फ एक गेम में हार मिली। जब वह अन्ना हर्सी से चौथा गेम 9-11 से हार गईं।
Jul 28, 2024
5:13 PM (IST)
सुमित नागल दूसरा सेट जीते
टेनिस के मेंस सिंगल्स में सुमित नागल की वापसी हुई है। 6-2 से दूसरा सेट जीत लिया है। जबूकि पहले सेट में उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। अब मुकाबला तीसरे सेट में पहुंच चुका है।
Jul 28, 2024
4:43 PM (IST)
सुमित नागल को पहले सेट में मिली हार
टेनिस के मेंस सिंगल्स में पहले राउंड में सुमित नागल अपना पहला सेट हार गए हैं। उन्होंने 6-2 से सेट गंवाया है। उनका मुकाबला MOUTET Corentin से होगा।
Jul 28, 2024
4:34 PM (IST)
मनिका बत्रा का मुकाबला हुआ शुरू
पेरिस ओलंपिक में महिला टेबल टेनिस के राउंड ऑफ 64 में भारत की मनिका बत्रा का ग्रेट ब्रिटेन की अन्ना हार्सी से मुकाबला शुरू हो गया है।
Jul 28, 2024
4:20 PM (IST)
शरत कमल को करना पड़ा हार का सामना
पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष टेबल टेनिस के सिंगल इवेंट के राउंड ऑफ 64 में भारत के शरत कमल को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें स्लोवेनिया के खिलाड़ी के खिलाफ हार मिली।
Jul 28, 2024
4:14 PM (IST)
निखत जरीन ने जीता अपना मुकाबला
भारत की स्टार महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी निखत जरीन ने जर्मनी की खिलाड़ी को 5-0 के अंतर से मात देने के साथ जीत दर्ज की और महिला बॉक्सिंग 50 किलोग्राम कैटेगिरी के राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है।
Jul 28, 2024
4:08 PM (IST)
निखत जरीन का मुकाबला जारी
पेरिस ओलंपिक में महिला बॉक्सिंग की 50 किलोग्राम कैटेगिरी के प्रिलिमनरी राउंड ऑफ 32 में भारत की निखत जरीन का मुकाबला जारी है जिसमें उनका सामना जर्मनी की बॉक्सिंग खिलाड़ी से हो रहा है।
Jul 28, 2024
4:04 PM (IST)
अर्जुन बबूता ने मेडल इवेंट के लिए किया क्वालीफाई
पेरिस ओलंपिक में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत के अर्जुन बबूता ने 630.1 का स्कोर करने के साथ मेडल इवेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं इसी इवेंट में हिस्सा ले रहे संदीप सिंह 12वें स्थान पर रहे और वह क्वालिफाई नहीं कर सके।
Jul 28, 2024
3:59 PM (IST)
मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला पदक शूटिंग में आया है जिसमें मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल महिला फाइनल के इवेंट में उन्होंने 221.7 का स्कोर करने के साथ ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया है।
Jul 28, 2024
3:42 PM (IST)
पहले दो स्टेज के बाद मनु भाकर का स्कोर
शूटिंग में 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत की मनु भाकर ने पहले दो स्टेज में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले स्टेज में 50.4 का स्कोर और फिर दूसरे स्टेज में उनका स्कोर 101.7 तक पहुंच गया।
Jul 28, 2024
3:35 PM (IST)
राउंड ऑफ 64 में शरत कमल का टेबल टेनिस में मुकाबला जारी
टेबल टेनिस के पुरुष सिंगल के राउंड ऑफ 64 में शरत कमल का स्लोवेनिया के खिलाड़ी के साथ मुकाबला जारी है, जिसमें उन्होंने पहला सेट 12-10 से अपने नाम किया तो दूसरे सेट में उन्हें 9-11 से हार का सामना करना पड़ा है।
Jul 28, 2024
3:35 PM (IST)
मनु भाकर का मेडल इवेंट शुरू
10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर का मेडल इवेंट शुरू हो गया है। इस इवेंट में भारत के मेडल जीतने की संभावना है।
Jul 28, 2024
3:05 PM (IST)
संदीप सिंह और अर्जुन बाबुता का क्वालिफिकेशन राउंड हुआ शुरू
शूटिंग में पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट का क्वालिफिकेशन राउंड शुरू हो चुका है जिसमें अर्जुन बाबुता और संदीप सिंह हिस्सा ले रहे हैं। इस इवेंट में टॉप-8 में रहने वाले निशानेबाज मेडल इवेंट के लिए अपनी जगह बनाएंगे।
Jul 28, 2024
3:02 PM (IST)
श्रीजा अकुला ने राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह
पेरिस ओलंपिक में भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला ने महिलाओं के सिंगल इवेंट के राउंड ऑफ 64 में स्वीडन की खिलाड़ी को मात देने के साथ राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। श्रीजा ने 11-4, 11-9, 11-7 और 11-8 से लगातार चार सेटों को अपने नाम किया।
Jul 28, 2024
2:50 PM (IST)
टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला ने जीते 3 सेट
पेरिस ओलंपिक में महिला टेबल टेनिस सिंगल के राउंड ऑफ 64 के इवेंट में भारत की श्रीजा अकुला ने स्वीडन की खिलाड़ी के खिलाफ अपने मुकाबले में शुरुआती 3 सेट को 11–4, 11-9 और 11-7 के अंतर से जीत लिया है।
Jul 28, 2024
2:03 PM (IST)
फाइनल में पहुंची रमिता
शूटिंग में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन इवेंट में रमिता ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी अंतिम सीरीज में 10.4 और कुल स्कोर 105.7 के साथ समाप्त किया। उनका कुल स्कोर 631.5 का रहा। जिसके कारण वह फाइनल में पहुंच गई हैं। कुल मिलाकर, वह क्वालिफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहीं। उसका फाइनल कल खेला जाएगा।
Jul 28, 2024
2:00 PM (IST)
शूटिंग में एलावेनिल वलारिवन के हाथ लगी निराशा
शूटिंग में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन इवेंट में एलावेनिल वलारिवन हाथ निराशा लगी है। वह अगले मेडल राउंड के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी हैं। उन्होंने 630.7 अकों के साथ 10वें स्थान पर फिनिश किया है। एलावेनिल वलारिवन को अगले राउंड में जाने के लिए टॉप 8 में फिनिश करना था।
Jul 28, 2024
1:32 PM (IST)
इस दिन खेला जाएगा बलराज का क्वार्टरफाइनल
आज बलराज मैदान में सबसे मजबूत रोइंग एथलीटों में से रहे और कुछ समय के लिए लगभग 200 मीटर दौड़ में भी वह पहले स्थान पर भी आ गए थे, लेकिन मोनाको के क्वेंटिन एंटोगनेली ने उन्हें पछाड़कर टॉप स्थान हासिल कर लिया। बलराज 30 जुलाई को क्वार्टर में वापस एक्शन में आएंगे।
Jul 28, 2024
1:27 PM (IST)
रेपचेज राउंड में दूसरे स्थान पर रहे बलराज
भारतीय रोइंग एथलीट बलराज पंवार ने रेपेचेज राउंड में 7:12.41 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया और वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
Jul 28, 2024
1:24 PM (IST)
एक्शन में बलराज
रोइंग में भारतीय एथलीट बलराज पंवार एक्शन में हैं। यह उनका रेपचेज राउंड हैं। अगर वह यब राउंड जीतते हैं तो उन्हें सेमीफाइनल या फाइनल में जगह मिल जाएगी। बीते दिनों उन्हें अपने हीट गेम में चौथे स्थान पर रहने के कारण रेपचेज में हिस्सा लेना पड़ रहा है। वह इस वक्त रेपचेज में पहले स्थान पर चल रहे हैं।
Jul 28, 2024
1:22 PM (IST)
पीवी सिंधु ने जीता मैच
पीवी सिंधु ने मालदीव की एफएन अब्दुल रज्जाक के खिलाफ लगातार दूसरे सेट को भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह मैच 21-9 और 21-6 के अंतर से अपने नाम किया है।
Jul 28, 2024
1:14 PM (IST)
शूटिंग का खेल शुरू
शूटिंग में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन इवेंट में रमिता के लिए बहुत अच्छी सीरीज चल रही है, वह 10.7 और 10.8 के स्कोर के साथ आगे बढ़ रही है। वह फिलहाल 8वें स्थान पर है। दूसरी ओवर इलावेनिल ने दूसरी सीरीज में भी 10.7 और 10.8 के स्कोर के साथ अपनी निरंतरता बरकरार रखी है। वह तीसरे स्थान पर है। ऐसे में भारत के लिए यह सबसे अच्छी बात है कि उनके दो शूटर टॉप 8 में मौजूद हैं।
Jul 28, 2024
1:10 PM (IST)
पीवी सिंघु ने जीता पहला सेट
पीवी सिंघु ने मालदीव की एफएन अब्दुल रज्जाक के खिलाफ पहला सेट जीत लिया है। उन्होंने अपना पहला सेट 21-9 के अंतर से हरा दिया है।
Jul 28, 2024
11:36 AM (IST)
दूसरे दिन भारत का पूरा शेड्यूल
- महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन: इलावेनिल वलारिवन और रमिता, भारतीय समयानुसार दोपहर 12:45 पर
- पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन: संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता, भारतीय समयानुसार दोपहर 2:45 पर
- महिला 10 मीटर एयर पिस्टल मेडल इवेंट: मनु भाकर, भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर
- महिला सिंगल (ग्रुप मैच): पीवी सिंधु बनाम एफएन अब्दुल रज्जाक, भारतीय समयानुसार दोपहर 12:50 पर
- पुरुष सिंगल (ग्रुप मैच): एचएस प्रणय रॉय बनाम फैबियान रोथ, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे
- रोइंग पुरुष सिंगल स्कल (रेपेचेज): बलराज पंवार, भारतीय समयानुसार दोपहर 1:18 पर
- आर्चरी महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (अंकिता भकत, भजन कौर और दीपिका कुमारी) बनाम फ्रांस या नीदरलैंड में से किसी एक टीम से – भारतीय समयानुसार शाम 5:45 पर
- आर्चरी महिला टीम (सेमीफाइनल): भारतीय समयानुसार शाम 7:17 पर
- आर्चरी महिला टीम (पदक चरण के मैच): भारतीय समयानुसार रात 8:18 पर
- टेबल टेनिस महिला सिंगल (राउंड ऑफ 64): श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कालबर्ग – भारतीय समयानुसार दोपहर 12:15 पर
- टेबल टेनिस महिला सिंगल (राउंड ऑफ 64): मनिका बत्रा बनाम अन्ना हार्से – भारतीय समयानुसार दोपहर 12:15 पर
- पुरुष सिंगल (राउंड ऑफ 64): शरथ कमल बनाम डेनी कोजुल – भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से
- पुरुष सिंगल (राउंड ऑफ 64): हरमीत देसाई बनाम फिलिक्स लेबर्न – भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से
- तैराकी पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक (हीट 2): श्रीहरि नटराज – भारतीय समयानुसार दोपहर 3:16 पर
- महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 1): धीनिधि देसिंगु – भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर
- बॉक्सिंग महिला 50 किलोग्राम कैटेगिरी: (राउंड ऑफ 32): निखत जरीन बनाम मैक्सी क्लोएट्जर – भारतीय समयानुसार दोपहर 3:50 पर
- टेनिस पुरुष सिंगल (राउंड ऑफ 64): सुमित नागल बनाम कोर्टेन माउटेट – भारतीय समयानुसार दोपहर 4:55 पर
- टेनिस पुरुष डबल्स (राउंड ऑफ 32): एन श्रीराम बालाजी और रोहन बोपन्ना बनाम फैबियन रेबुल और एडौर्ड रोजर-वेसलिन – भारतीय समयानुसार शाम 5:15 पर