kolkata doctor rape and murder case, IMA Strike, IMA announce strike- India TV Hindi

Image Source : PTI
कोलकाता के आर. जी. कर अस्पताल में हुई जघन्य अपराध से देश भर में आक्रोश है।

नई दिल्ली: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 17 अगस्त को देशभर के सभी छोटे बड़े अस्पतालों में बंदी का ऐलान किया है। IMA यानी कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरवी अशोकन  ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 6 बजे से हड़ताल शुरू होगी, जो अगले दिन सुबह 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन OPD के साथ बाकी सेवाएं बंद रहेंगी। बता दें कि कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना के व‍िरोध में देश भर के डॉक्टर आक्रोशित हैं और इसी क्रम में शनिवार को वे हड़ताल पर रहेंगे।

‘मैं CBI की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं’

अशोकन ने कहा कि जिस लड़की के साथ यह घटना हुई, वह मध्यम वर्गीय परिवार की इकलौती संतान थी। उन्होंने कहा, ‘किसी एक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम नहीं दिया, बल्कि इसमें कई लोग शामिल थे। जिस तरह से उसकी हत्या की गई, उसका वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। यह मानवता के खिलाफ किया गया अपराध है। यह काम करने वाली जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे से जुड़ा है। डॉक्टर और नर्स इस बात से चिंतित हैं कि वो अस्पताल में सुरक्षित नहीं हैं, उनके परिवार के लोग भी चिंतित हैं। मैं CBI की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं।’

CBI के रडार पर हैं कम से कम 30 नाम

बता दें कि आर जी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की रहस्यमय परिस्थितियों में लाश मिली थी। महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया था और उसकी हत्या कर दी गई थी। वह अस्पताल में PG सेकंड ईयर की मेडिकल छात्रा थी और हाउस स्टाफ के रूप में भी काम कर रही थी। इस बीच  मृतका के माता-पिता ने मामले की जांच कर रही CBI को बताया कि इस अपराध में उसी कॉलेज के कुछ इंटर्न और डॉक्टर शामिल हो सकते हैं। CBI के एक अधिकारी ने कहा कि हमने कम से कम 30 नामों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिन्हें हम पूछताछ के लिए बुलाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने उनसे पूछताछ शुरू भी कर दी है। (एजेंसियों से इनपुट के साथ)

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version