MS Dhoni- India TV Hindi

Image Source : GETTY
एमएस धोनी

IPL 2025 के लिए खिलाड़ियों के नियमों और रिटेंशन स्कीम को पुख्ता करने की प्रक्रिया के बीच धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले खिलाड़ियों के नियमों का ऐलान करते समय महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ियों की कैटेगिरी में रख सकता है। 

दरअसल, साल 2008 से 2021 के बीच IPL में नियम था कि जो क्रिकेटर 5 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुका हो, उसे अनकैप्ड खिलाड़ी के साथ IPL ऑक्शन में रखा जा सकता था। पिछले महीने 31 तारीख को IPL टीम मालिकों और IPL प्रशासन के बीच हुई बैठक में भी यह मुद्दा भी उठाया गया था। इस मीटिंग में रिटेंशन के पुराने नियम को वापस लाने का सुझाव दिया गया था जिसका कई फ्रैंचाइजी मालिको ने विरोध किया था। लेकिन अब जो खबर आई है वो CSK मैनेजमेंट को राहत दे सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने ये जानकारी दी है। 

CSK CEO ने दिया बड़ा अपडेट

अगर BCCI पुराने नियम को लागू करता है तो धोनी को रिटेन करना CSK के लिए सस्ते का सौदा होगा। पिछले रिटेंशन नियमों के अनुसार, एक अनकैप्ड खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया जा सकता है। CSK ने IPL 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में धोनी को रिटेन करने के लिए 12 करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह पूछे जाने पर कि क्या 2025 IPL ऑक्शन में धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में गिना जाएगा, इसके जवाब में सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने TOI से कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इसके लिए कोई रिक्वेस्ट नहीं की है। बीसीसीआई ने उन्हें बताया है कि ‘अनकैप्ड खिलाड़ी रूल’ रखा जा सकता है।

धोनी अगला सीजन यानी IPL 2025 खेलेंगे या नहीं, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। हालांकि कुछ दिन पहले धोनी ने एक प्रमोशनल कार्यक्रम में अगले सीजन IPL में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि IPL 2025 में अभी बहुत समय है और उन्हें देखना होगा कि BCCI खिलाड़ियों को रिटेन करने को लेकर क्या फैसला लेता है।

 

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version