Breaking News
वाशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को लेकर नासा ने बड़ी जानकारी साझा की है और बताया है कि वह अंतरिक्ष से कब वापस लौटेंगी। नासा ने बताया कि सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर 80 दिनों के लिए अंतरिक्ष में रहेंगे और अगले साल यानी 2025 में लौटेंगे।
क्या है पूरा मामला?
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 80 दिनों से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। उनकी उम्र 58 साल है और उनके साथ उनके एक साथी बैरी विल्मोर भी वहां फंसे हुए हैं। ये दोनों लोग अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के एक मिशन पर अंतरिक्ष में गए हुए हैं।
इन दोनों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में 8 दिन रुकने के बाद वापस पृथ्वी पर आना था लेकिन इस बीच उनका स्पेसक्राफ्ट खराब हो गया। इसके बाद से ये दोनों लोग अंतरिक्ष में फंस गए। नासा ने पहले ही ये बात कही थी कि 24 सितंबर के बाद ये तय हो पाएगा कि सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर वापस धरती पर लौट सकेंगे या नहीं।
कॉपी अपडेट हो रही है…