Namaz- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
मंदिर परिसर में बनी इस मस्जिद में आज तक नहीं पढ़ी गई नमाज

रोहतास: कई जगहों पर ऐसा देखने को मिलता है कि मंदिर और मस्जिद बिल्कुल नजदीक बने हुए हैं। लेकिन ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है कि मंदिर परिसर के अंदर मस्जिद बनी हो। बिहार के रोहतास में एक ऐसी ही मस्जिद है, जो मंदिर परिसर में बनी तो है लेकिन उसमें नमाज आज तक नहीं पढ़ी गई।

क्या है इस मस्जिद का इतिहास?

ये मस्जिद रोहतास में मां ताराचंडी धाम परिसर में है। इस मस्जिद के निर्माण के बाद से लेकर अब तक यहां नमाज नहीं पढ़ी गई। इस मस्जिद का निर्माण मुगल शासक औरंगजेब ने करवाया था। दरअसल औरंगजेब ने जब देश के विभिन्न हिस्सों में मंदिरों को नष्ट करने का अभियान चलाया तो वह सासाराम के मां ताराचंडी मंदिर भी पहुंचा। हालांकि वह इस मंदिर को तोड़ने में सफल नहीं हो सका।  

ये मस्जिद मां ताराचंडी धाम परिसर में बनी हुई है और लोगों के बीच काफी चर्चा में भी रहती है। (इनपुट: रोहतास से रंजन सिंह राजपूत की रिपोर्ट)

कॉपी अपडेट की जा रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version