टमाटर-लहसुन की चटनी- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
टमाटर-लहसुन की चटनी

भारत में अक्सर लोग खाने के साथ चटनी सर्व करते हैं। कुछ लोगों को तो चटनी इतनी ज्यादा पसंद होती है कि उन्हें चटनी के बिना खाना अधूरा लगता है। भारत में हरे धनिए की चटनी वन ऑफ द मोस्ट कॉमन चटनी है। लेकिन अगर आप धनिए की चटनी खाते-खाते बोर हो गए हैं तो आपको टमाटर और लहसुन की चटनी को जरूर बनाकर देखना चाहिए। आइए टमाटर-लहसुन की चटनी की रेसिपी के बारे में जानते हैं। 

  • पहला स्टेप- लहसुन-टमाटर की चटपटी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धोकर बीच से काट लीजिए। इसके बाद आपको प्याज को भी छीलकर बीच से काट लेना है।

  • दूसरा स्टेप- अब तवे पर तेल गर्म कर टमाटर को सेक लीजिए। इसके बाद तवे पर कटे हुए प्याज और छिले हुए लहसुन को भी अच्छी तरह से भून लीजिए। 

  • तीसरा स्टेप- इन सभी चीजों को भून लेने के बाद जब ये ठंडी हो जाएं, तब आपको टमाटर के छिलके को उतारकर अलग कर देना है। 

  • चौथा स्टेप- अब ब्लेंडर में टमाटर, प्याज और लहसुन के साथ नमक, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डाल दीजिए।

  • पांचवां स्टेप- इन सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लीजिए। टमाटर-लहसुन की चटनी सर्व करने के लिए तैयार है।

अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद है तो आप शुरुआत में हरी मिर्च को भूनकर फिर ब्लेंडर में सभी मसालों के साथ पीस सकते हैं। टमाटर-लहसुन की इस चटनी का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। इस चटनी को बनाने के लिए न तो आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय लगेगा। यकीन मानिए इस चटनी को खाने के बाद आप इस रेसिपी को अपनी वन ऑफ द फेवरेट रेसिपी की लिस्ट में शामिल कर लेंगे। 

ये भी पढ़ें: 

रात में अचानक से लग जाती है भूख, तो क्रेविंग शांत करने के लिए 5 मिनट में झटपट बनाएं ये तीन डिश

घर पर बनाकर देखें आलू का अचार, टेस्ट ऐसा कि इसके आगे फीके लगने लगेंगे सभी Achar

बिना आटा गूंथे ऐसे बनाएं आलू का पराठा, क्रिस्पी इतना कि हर बार इसी रेसिपी को करने लगेंगे ट्राई

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version