Kolkata Rape Murder Case- India TV Hindi

Image Source : ANI/PTI
मृत डॉक्टर के पिता ने सीएम ममता को लेकर कही बड़ी बात

कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में हुए महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर का मामला गरमाया हुआ है। इस मामले में रेप पीड़िता डॉक्टर के पिता का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

रेप पीड़िता के पिता ने क्या कहा?

रेप पीड़िता के पिता ने रोते हुए कहा, ‘हम मामले में सीएम (ममता बनर्जी) की भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कोई काम नहीं किया। मेरी बेटी के साथ जो घटना घटी, हम ये बात शुरू से ही कह रहे हैं कि विभाग का एक आदमी इसमें शामिल है। हमें लगता है कि इस साल कोई भी दुर्गा पूजा नहीं मनाएगा। अगर कोई मनाएगा तो खुशी से नहीं मनाएगा। क्योंकि सभी बंगाल के लोग हैं और देश मेरी बेटी को अपनी बेटी मानता है।’

हालही में ममता ने कही थी ये बात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया था कि कोलकाता के सरकारी अस्पताल में पिछले महीने एक डॉक्टर से रेप और हत्या की घटना पर जन आक्रोश को लेकर केंद्र साजिश रच रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसमें कुछ वामपंथी दल भी शामिल हैं। राज्य सचिवालय नबान्न में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक में ममता ने यह भी दावा किया कि उन्होंने मृत डॉक्टर के माता-पिता को कभी पैसों की पेशकश नहीं की। उन्होंने लोगों से दुर्गा पूजा नजदीक होने पर उत्सवों की ओर लौटने का अनुरोध किया था।

ममता ने कहा था, ‘मैंने मृत डॉक्टर के परिवार को कभी पैसों की पेशकश नहीं की, यह बदनाम करने के अलावा और कुछ नहीं है। मैंने उनसे कहा कि अगर वे अपनी बेटी की याद में कुछ करना चाहते हैं तो हमारी सरकार उनके साथ है। मैं जानती हूं कि कब, क्या बोलना है।’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह (आरजी कर घटना के बाद प्रदर्शन) निश्चित रूप से केंद्र की साजिश है और कुछ वामपंथी दल भी इसमें शामिल हैं। कुछ लोग पड़ोसी देश में उथल-पुथल का फायदा उठा रहे हैं। वे भूल गए हैं कि भारत और बांग्लादेश अलग राष्ट्र हैं।’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version