Screen Grab- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
शख्स के शरीर पर चढ़ गया अजगर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होता है जिसे देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन भी देते हैं। कभी लड़ाई करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी गजब का जुगाड़ देखने को मिल जाता है। इसी तरह अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी एक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स बैठा हुआ है और उसके शरीर पर भयंकर सांप चढ़ा हुआ है। शख्स के कंधे से लेकर नीचे की तरफ उसके पैर पर तक सांप चढ़ा हुआ है। यह वीडियो किसी गांव का है जहां शख्स के शरीर पर सांप चढ़ गया है। लोगों ने उस शख्स का वीडियो बनाया जो वायरल हो रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी गई है कि शख्स को गांव के लोगों ने बचा लिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘शराब के नशे में धुत व्यक्ति पर चढ़ा अजगर, स्थानीय लोगों ने बचाया।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 53 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अजगर को ज्यादा खतरा था, अच्छा हुआ आदमी ने काटा नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- पिया हुआ होगा तो उसको वो सांप अपना दोस्त लग रहा होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- सांप बोल रहा होगा कि हमको भी पिला लो। चौथे यूजर ने लिखा- कोई  सांप को बचा लो। एक अन्य यूजर ने लिखा- सस्ते नशे का नतीजा।

ये भी पढ़ें-

सांप को देखकर तो शक्तिशाली बाघ भी डर गया, यकीन नहीं है तो फिर देख लीजिए Viral Video

लड़की से कम्पटीशन जीतने के लिए लड़के ने लगाया गजब का दिमाग, Video भी हो रहा है वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version